फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Beli Bridge in Haldwani

कलसिया पुल पर बनेगा 48 मीटर का वैली ब्रिज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Beli Bridge in Haldwani
हल्द्वानी। एनएच कलसिया नाले पर 48 मीटर लंबा बेली ब्रिज बनाएगा। यह ब्रिज वीरभट्टी से खोलकर यहां लाया जाएगा। मंगलवार को बेली ब्रिज बनाने वाली टीम के हल्द्वानी पहुंचने की उम्मीद है। उधर, एनएच ने पुल को 14 दिन में बनाने का दावा किया है। पुल को वीरभट्टी से यहां शिफ्ट कर लगाने में करीब 25 लाख रुपये का खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन

बेली ब्रिज सड़क से करीब दो मीटर ऊंचाई पर लगाया जाएगा। इससे नया पुल बनाने में दिक्कत नहीं आएगी। एनएच के अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार पांडे ने बताया कि बेली ब्रिज को लगाने के लिए तकनीकी टीम बुलाई गई है। मंगलवार तक टीम हल्द्वानी पहुंच जाएगी। कहा कि बेली ब्रिज वीरभट्टी में लगा हुआ है। इस ब्रिज को खोलकर कलसिया नाले पर लगाया जाएगा। इसके नीचे नए ब्रिज का काम भी शुरू किया जाएगा। उस ब्रिज के बनने के बाद बेली ब्रिज को खोल दिया जाएगा। इससे ट्रैफिक भी प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed