फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Began a three-day, 140-mile journey from Light Fair

फेयर लाइट से शुरू हुई तीन दिनी 140 किमी की यात्रा

Fri, 03 Apr 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Fri, 03 Apr 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
Began a three-day, 140-mile journey from Light Fair

वाक टू हिमालया की ओर से प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म और बाइसाइकिल को प्रोत्साहन की अभिनव कोशिश की गई है। डब्लूटीएच बायकिंग चैलेंज 2014 में शुरू की गई अभिनव पहल के तहत दूसरे चरण में नैनीताल में 21 प्रतिभागी करीब 140 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। टांकी स्थित फेयर लाइट से यात्रा का शुभारंभ किया गया।

विज्ञापन


अभियान आयोजक भरत साह, सिद्धार्थ भंडारी, रघुवीर कालाकोटी और शैलेंद्र साह ने बताया कि दिसंबर 2014 में कौसानी, कोसी, सिमखोली में 180 किमी की यात्रा आयोजित की गई थी। दूसरे चरण में तीन दिनी यात्रा में पहले दिन नैनीताल, खुर्पाताल बाईपास, दूसरे दिन किलबरी, विनायक, कुंजखड़क और तीसरे दिन रामनगर के कार्बेट टाइगर रिजर्व की 140 किमी की यात्रा होगी। जून में मसूरी में 200 किमी की यात्रा भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन


इस साइक्लिंग की वीडियो और फोटोग्राफी की जा रही है, जिसे राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से प्रचारित प्रसारित किया जाएगा। आयोजको का कहना है कि इससे प्रदेश के एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। रैली में यूएसए, कैनाडा, विशाखापट्टनम, चेन्नई, मुंबई, पुणे, दिल्ली, हल्द्वानी के बाइकर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 हजार से 1.05 लाख तक की साइकिल
अभियान में शामिल साइकिलों की कीमत 30 हजार रुपए से एक लाख पांच हजार रुपए तक है। प्रतिभागियों ने बताया कि 30 गियर की साइकिल में हाइड्रोलिक गियर, रिमोट लाकिंग, बेहतर सॉकर्स आदि सभी सुविधाएं हैं। ब्यूरो

जुनून की हद तक है साइकिल से प्यार
नैनीताल। डब्लूटीएच बायकिंग चैलेंज के तहत साइक्लिंग कर रहे बायकर्स का कहना है कि वह जुनून की हद तक अपनी साइकिल से प्यार करते हैं। मुक्तेश्वर निवासी राकेश राणा और प्रमोद बिष्ट का कहना है कि क्षेत्र में आरोही संस्था की ओर से किए जाने वाले कार्यक्रम में उन्होंने साइक्लिंग की, तब से अब तक दो बार 1000 किमी का टूर ऑफ नीलगिरी कर चुके हैं। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के साइकिल सवारों के साथ मुकाबला कर 6ठा स्थान प्राप्त किया।


हल्द्वानी निवासी अमरजीत और अमित दुम्का का कहना है कि वह चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग साइकिल का इस्तेमाल करें। उन्होंने इसे पर्यावरण के लिए भी हितकारी बताया। एक लाख रुपए की साइकिल के सवाल पर उन्होंने कहा कि शौक की कोई कीमत नहीं होती। यूएस से आए डेविड ने कहा कि पहाड़ में वह पहली बार साइक्लिंग पर आए हैं, लेकिन यूएस में वह 150 से 200 किमी तक की यात्रा कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed