{"_id":"6398d58ee433b15b556bfcc4","slug":"before-giving-learning-license-rto-officers-will-put-class-of-applicants-haldwani-news-hld4851679118","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital: अब आसानी से नहीं मिलेगा लर्निंग लाइसेंस, टेस्ट से पहले आरोटीओ लगाएंगे आवेदकों की 'क्लास'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: अब आसानी से नहीं मिलेगा लर्निंग लाइसेंस, टेस्ट से पहले आरोटीओ लगाएंगे आवेदकों की 'क्लास'
Wed, 14 Dec 2022 06:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 06:35 PM IST
सार
ड्राइविंग के लिए पहले लर्निंग लाइसेंस और उसके बाद पर्मानेंट लाइसेंस बनवाना पड़ता है। इसके लिए अलग-अलग प्रक्रियाएं पूरी करनी पड़ती हैं। वहीं लर्निंग लाइसेंस लेने वालों को अब परीक्षा से पहले परिवहन संभाग के अधिकारी 40 मिनट की क्लास देंगे।
विज्ञापन
लाइसेंस
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी में लर्निंग लाइसेंस लेने वालों के लिए परिवहन अधिकारी एक नया प्रयोग करने जा रहे हैं। लर्निंग परीक्षा से पहले 40 मिनट की क्लास में बैठना होगा। इस दौरान परिवहन संभाग के अधिकारी वहां मौजूद रहकर आवेदकों को ट्रैफिक नियमों व कानून की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
ड्राइविंग के लिए पहले लर्निंग लाइसेंस और उसके बाद पर्मानेंट लाइसेंस बनवाना पड़ता है। इसके लिए अलग-अलग प्रक्रियाएं पूरी करनी पड़ती हैं। वहीं लर्निंग लाइसेंस लेने वालों को अब परीक्षा से पहले परिवहन संभाग के अधिकारी 40 मिनट की क्लास देंगे। इस दौरान संभागीय अधिकारी बतौर प्रशिक्षक जानकारी देंगे।
विज्ञापन
आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने बताया कि यह क्लास आवेदकों को ट्रैफिक नियमों व उनसे जुड़े एमवी एक्ट की जानकारी देने के लिए लगाई जाएगी। परीक्षा के लिहाज से भी उन्हें तैयारी कराई जाएगी। लर्निंग लाइसेंस परीक्षा में आमतौर पर पूछे जाने वाले सवालों का प्रारूप भी पढ़ाया जाएगा। इसके लिए आरटीओ कार्यालय के काउंसलिंग हॉल को तैयार कर लिया गया है जहां आगामी दो-तीन दिन में क्लास संचालित कराई जाएगी।
विज्ञापन