फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Became the pride of the student union president NSUI

एनएसयूआई के गौरव बने छात्र संघ अध्यक्ष

Tue, 04 Oct 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर Updated Tue, 04 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Became the pride of the student union president NSUI
NSUI

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में लगातार दूसरी बार एनएसयूआई ने परचम लहराया है। एनएसयूआई प्रत्याशी गौरव फर्त्याल ने प्रतिद्वंद्वी एबीवीपी प्रत्याशी दीप चंद्र बेलवाल को 283 मतों से हराया। 4785 छात्र-छात्राओं में से 3587 मत का प्रयोग किया।

विज्ञापन


विजयी प्रत्याशियों को प्राचार्य हेमा प्रसाद ने शपथ दिलाई। वहीं पुलिस कर्मियों ने विजयी प्रत्याशियों को अपनी गाड़ी में बैठाकर घर तक छोड़ा, ताकि विजयी जुलूस नहीं निकाला जा सके।
विज्ञापन


सुबह 8:30 बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर दो बजे तक हुआ। तीन बजे के बाद पांच पदों पर हुई सात राउंड की मतगणना में चुनाव अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के गौरव फर्त्याल ने एबीवीपी दीप चंद्र बेलवाल को 283 मतों से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरव को 1696 मत तो दीप को 1413, फरहा नाजिश को 249 और सूर्य प्रताप सिंह रावत 129 मत मिले। तीन मत खारिज कर दिए गए जबकि 13 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। इसके अलावा 84 मत अवैध पाए गए।

छात्र उपाध्यक्ष रमेश गिरी व छात्रा उपाध्यक्ष चेतना रावत निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। सचिव पद पर हुए त्रिकोणी मुकाबले में अमित बिष्ट ने अपने निकतम प्रतिद्वंद्वी मनोज जोशी को 240 मतों से हराया।

अमित को 1457 मत मिले जबकि मनोज जोशी को 1217 व विपिन देव को 732 मत पड़े। इस पद के लिए 118 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया, जबकि 36 मत अवैध पाए गए।

संयुक्त सचिव पद पर रजत बिष्ट ने मीनाक्षी रावत को 522 मतों से हराया। रजत को 1579, मीनाक्षी को 1057 मत व सोनी को 657 मत मिले। इस पद पर 207 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया जबकि 30 मत अवैध पाए गए।

कोषाध्यक्ष पद पर जीवन सिंह अधिकारी ने मनोज कुमार को 146 मतों से हराया। जीवन को 1752 तो मनोज कुमार को 1606 मत पड़े। 170 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया जबकि 18 मत अवैध पाए गए। विवि प्रतिनिधि के लिए कल्पना फर्त्याल ने जसवीर कौर को 1241 मतों के भारी अंतर से हराया।


कल्पना को 2224 जबकि जसवीर को 983 मत मिले। 280 ने नोटा का प्रयोग किया जबकि 10 मत अवैध पाए गए। इस दौरान एएसपी यशवंत सिंह चौहान, एसडीएम पारितोष वर्मा, सीओ स्वतंत्र कुमार, कोतवाल संजय पांडे सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। प्राचार्या हेमा प्रसाद ने बताया कि 4 अक्तूबर को कॉलेज में अवकाश रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed