फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Beating wife with a stick in haldwani

हल्द्वानी: पत्नी को डंडे से पीटा, खून से लथपथ महिला के अचेत होने पर पति ने खुद ही पुलिस को की; जानें वजह

Thu, 27 Aug 2026 10:51 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Thu, 27 Aug 2026 10:51 PM IST
सार

गौलापार के देवला तल्ला पजाया निवासी नीलम रावत (45) को उनके पति ने डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति महेंद्र सिंह रावत को हिरासत में ले लिया। नीलम की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Beating wife with a stick in haldwani
अपराध - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी शहर के गौलापार के देवला तल्ला पजाया निवासी नीलम रावत (45) को उनके पति ने डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति महेंद्र सिंह रावत को हिरासत में ले लिया। नीलम की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। महेंद्र का कहना है कि पहले नीलम तलवार लेकर उसे मारने के लिए दौड़ी थी।

 

एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि महेंद्र सिंह रावत पेशे से किसान हैं। शुरुआती जांच में सामने आया कि नीलम उसकी दूसरी पत्नी हैं। पहली पत्नी की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। नीलम और महेंद्र का एक बेटा है। आए दिन किसी न किसी बात पर दंपती में विवाद होता रहता है।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी किसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान महेंद्र ने पत्नी पर डंडे से कई बार हमला किया और जब नीलम खून से लथपथ होने के बाद अचेत होकर गिरी तो वह घबरा गया। इसके बाद उसने खुद ही पुलिस को कॉल करके वारदात की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत महिला को एसटीएच भिजवाया। महेंद्र को हिरासत में लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार महेंद्र ने पुलिस को बताया कि पहले नीलम तलवार लेकर उनकी तरफ मारने के लिए दौड़ी थी। बचाव के लिए उसे पास पड़े डंडे से हमला किया। हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। एसटीएच में महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम, नैनीताल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed