फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bead De Dio Dave Bead

बीड दे दयो दाज्यू बीड 

Sun, 23 Jul 2017 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sun, 23 Jul 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
Bead De Dio Dave Bead
smoke

शहर के बीचों बीच सब्जी मंडी में चलते फिरते नशे का कारोबार फल फूल रहा है। कारोबार की किसी को भनक नहीं लगे इसलिए कोडवर्ड ‘बीड दे दयो दाज्यू बीड’ का भी इस्तेमाल किया जाता है जो आमतौर पर तंबाकू से भरी एक बीडी मानी जाती है लेकिन इस कोडवर्ड का इस्तेमाल करने पर स्मैक की पुड़िया मिल जाती है। इस नशे के कारोबार को अंजाम देने वाले और कोई नहीं सब्जी मंडी में दिहाड़ी पर काम करने वाले आस पास के मोहल्लों के युवा ही हैं। जो दिन भर यहां वहां घूम कर स्मैक की बिक्री करते हैं। 

विज्ञापन


200 रुपये में दी जाती है एक बीड

स्मैक की पुड़िया 200 रुपये में युवाओं को बेची जा रही है। एक बीड के सौदे पर कारोबारी को 50-60 रुपये मिलते हैं दिन भर में तीन चार बीड बेच लेने पर उसकी दिन की खुराक मुफ्त हो जाती है।
विज्ञापन


जो पहले नशा करते थे, अब नशा बेचते हैं 

नशे के सौदागर बेहद शातिर हो गए हैं। पुलिस से बचने के लिए अब वे नशा करने वालों को ही मोटे मुनाफे का लालच देकर नशा का कारोबारी बना दिया जाता है। इससे अगर पुलिस के डंडे पड़े और मुकदमे दर्ज हो तो युवा ही फंसें ताकि गैंग के सरगना तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंचे। यही वजह है कि अब स्मैक, चरस के गिने चुने अड्डे नहीं वरन हर मोहल्ले में कारोबारी बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस और खुफिया एजेंसी है अनजान

मंगल पड़ाव चौकी से सटी हुई है सब्जी मंडी। वहीं खुफिया एजेंसियां भी शहर की पल पल होने वाली गतिविधियों पर निगाह रखती हैं लेकिन स्मैक के इस गोरखधंधे से पुलिस व एजेंसियां भी अनजान हैं। सूत्रों की माने तो गिरोह के लूले घोड़े (छोटे पियादे) की पुलिस से सांठ गांठ है इसलिए पुलिस की नाक के नीचे स्मैक का कारोबार होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed