{"_id":"6a3ed99ddc2450c5940ac931","slug":"bd-pandey-hospital-sees-rise-in-patients-with-stomach-infections-and-food-poisoning-nainital-news-c-238-1-shld1020-127544-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बीडी पांडे अस्पताल में बढ़ रहे पेट के संक्रमण और फूड पॉइजनिंग के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बीडी पांडे अस्पताल में बढ़ रहे पेट के संक्रमण और फूड पॉइजनिंग के मरीज
Sat, 27 Jun 2026 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। मौसम में बदलाव और खानपान में लापरवाही का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। बीडी पांडे जिला अस्पताल में इन दिनों पेट में संक्रमण और फूड पॉइजनिंग के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। प्रतिदिन ओपीडी में ऐसे कई मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि इन दिनों दूषित भोजन और पानी के सेवन के कारण पेट संबंधी संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। मरीजों में उल्टी, दस्त, पेट दर्द, बुखार और कमजोरी जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने लोगों से बाहर का खुला और बासी भोजन खाने से बचने, केवल स्वच्छ एवं उबला या फिल्टर किया हुआ पानी पीने, भोजन करने से पहले हाथों को अच्छी तरह धोने और घर में ताजा भोजन का ही सेवन करने की सलाह दी।