फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BCA first semester exam postponed due to questions coming out of syllabus

Nainital News: पाठ्यक्रम से अलग प्रश्न आने पर बीसीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा स्थगित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
BCA first semester exam postponed due to questions coming out of syllabus
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित परीक्षाओं में एक बार फिर लापरवाही उजागर हुई है। सोमवार को आयोजित बीसीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में पाठ्यक्रम से अलग प्रश्न आने के चलते कुमाऊं विश्वविद्यालय ने अपने सभी परिसर और महाविद्यालयों में परीक्षा स्थगित कर दी। इस वजह से कुमाऊं विवि से संबद्ध नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कई संस्थानों पर परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय के परिसर और महाविद्यालयों में संचालित बीसीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा थी। डीएसबी परिसर में पंजीकृत 45 विद्यार्थियों को जैसे ही प्रश्नपत्र बांटे गए तो पांच मिनट बाद ही विश्वविद्यालय प्रशासन से परीक्षा स्थगित करने की सूचना आ गई। इस पर प्राध्यापकों ने पेपर देने आए विद्यार्थियों को 21 जनवरी को परीक्षा होने की बात कह कर घर भेज दिया। प्रश्नपत्र में कोर्स से अलग प्रश्न आने से कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध परिसर और महाविद्यालयों के 150 से अधिक छात्र-छात्राएं प्रभावित हुए हैं। बता दें कि इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा सूची जारी न होने के कारण पत्रकारिता विभाग के 19 छात्र- छात्राएं अपनी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा से वंचित रहे थे।
विज्ञापन

इधर बीसीए के छात्र मनीष कुमार ने बताया कि बीसीए की परीक्षा देने कक्ष में पहुंचे थे, पेपर मिलने के कुछ समय बाद वापस ले लिया गया। छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड़वाल ने कहा कि कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से लगातार परीक्षा में चूक की जा रही है जिसकी भरपाई छात्र छात्राओं को करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
- बीसीए की परीक्षा तकनीकी कारणों के चलते स्थगित की गई। यह परीक्षा 21 जनवरी को होगी। इसके लिए समय सारणी जारी हो चुकी है। - डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल, कुलसचिव कुविवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed