फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Base hospital medicines sent Haridwar

बेस अस्पताल से हरिद्वार भेजी गईं दवाएं

Mon, 16 Feb 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला/हल्द्वानी Updated Mon, 16 Feb 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन

गढ़वाल में स्वाइन फ्लू का सबसे अधिक खतरा होने के बावजूद स्वास्थ्य महकमा और सरकार बेपरवाह है। हरिद्वार में स्वाइन फ्लू से मौत होने के बावजूद वहां स्वाइन फ्लू की दवा तक नहीं है, जिस कारण बेस अस्पताल से स्वाइन फ्लू की दवा भेजी गई है।

विज्ञापन


प्रदेश में स्वाइन फ्लू के सबसे अधिक संदिग्ध गढ़वाल में मिले हैं। हरिद्वार जिले के रुड़की शहर में एक की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है। इसके बावजूद स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य महकमा और सरकार संजीदा नहीं है। स्वास्थ्य महानिदेशक ने आठ फरवरी को दावा किया था कि नौ या दस फरवरी को दवा पहुंच जाएगी। दवा न पहुंचने पर बेस अस्पताल के सीएमएस डा. एससी पंत को डीजी हेल्थ ने दवा भेजने का आदेश दिया। बेस अस्पताल से टैमीफ्लू की 30 और 75 मिली ग्राम की सौ-सौ कैप्सूल भेजे हैं।
विज्ञापन


पांच हजार सैंपल की होनी है जांच
बेस अस्पताल में भर्ती खेतीखान जिला चंपावत निवासी संदिग्ध की रिपोर्ट आने में दस दिन का समय लगेगा। सीएमएस डा. एससी पंत ने बताया कि दिल्ली की लैब नेशनल कंम्यूनिकेेबिल डिजीज सेंटर में लगभग पांच हजार सैंपल जांच के लिए पड़े हुए हैं, जिस कारण रिपोर्ट आने में समय लगेगा। उन्होंने बताया कि दस दिन से पहले संदिग्ध को डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा, हालांकि संदिग्ध की हालत में सुधार है। उसे न तो बुखार है और न ही खांसी आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed