फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Barricading restrictions removed from Banbhulpura

Nainital News: बनभूलपुरा से हटी बैरिकेडिंग की बंदिश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Barricading restrictions removed from Banbhulpura
हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे जमीन प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई को देखते हुए बुधवार को एहतियातन क्षेत्र में करीब आठ सौ जवानों की तैनाती थी। बृहस्पतिवार को अतिरिक्त पुलिस बल के साथ ही बैरिकेडिंग हटा ली गई है। क्षेत्र का माहौल सामान्य रहा। पुलिस पिकेट के साथ ही क्षेत्र में नियमित गश्त जारी रहेगी।
विज्ञापन

बनभूलपुरा कोतवाली में बृहस्पतिवार सुबह सुरक्षा बलों की तैनाती दिखी। मुख्य गेट के सामने यातायात सामान्य रहा। ताज चौराहे के पास भी बैरिकेडिंग हट गई और बाजार में लोग खरीदारी में जुटे रहे। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती थी लेकिन आवागमन सामान्य रहा। इधर हल्द्वानी रेलवे स्टेशन में भी आरपीएफ और जीआरपी जवान स्टेशन की सुरक्षा में लगे रहे। यहां जो अतिरिक्त फोर्स आई थी उसे वापस भेज दिया गया। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस बल को उनके मूल तैनाती स्थल पर वापस भेज दिया गया है। बनभूलपुरा थाने में एहतियातन थोड़ी फोर्स रोकी गई है।
विज्ञापन


गलियों में भी सामान्य दिखा जीवन
लाइन नंबर 17 हो या गफूर बस्ती... बृहस्पतिवार को हर गली में जन जीवन सामान्य दिखा। दुकानें खुलीं और चर्चाएं भी होती रहीं। हर कोई अपने हिसाब से रेलवे भूमि प्रकरण के संभावित फैसले का अनुमान लगाता रहा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास सबसे ज्यादा चहल पहल दिखी। यही स्थिति गफूर बस्ती की भी रही। अब हर किसी को मंगलवार का इंतजार है। सुप्रीम कोर्ट ने भूमि प्रकरण में सुनवाई की तिथि 16 दिसंबर नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइन नंबर 17 हो या गफूर बस्ती...
बृहस्पतिवार को हर गली में जन जीवन सामान्य दिखा। दुकानें खुलीं और चर्चाएं भी होती रहीं। हर कोई अपने हिसाब से रेलवे भूमि प्रकरण के संभावित फैसले का अनुमान लगाता रहा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास सबसे ज्यादा चहल पहल दिखी। यही स्थिति गफूर बस्ती की भी रही। अब हर किसी को मंगलवार का इंतजार है। सुप्रीम कोर्ट ने भूमि प्रकरण में सुनवाई की तिथि 16 दिसंबर नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed