फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Baroda Bank disburses loans worth Rs 3.5 crore at Kisan Mela

Nainital News: बड़ौदा बैंक ने किसान मेले में 3.5 करोड़ का ऋण बांटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Baroda Bank disburses loans worth Rs 3.5 crore at Kisan Mela
कालाढूंगी। बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से बृहस्पतिवार को कालाढूंगी में किसान मेला आयोजित किया गया। मेले में दो सौ किसानों को सम्मानित करने के साथ ही साढ़े तीन सौ करोड़ के ऋण बांटे गए। बड़ौदा किसान पखवाड़ा के 8वें संस्करण के अंतर्गत क्षेत्रीय प्रमुख विशाल के नेतृत्व में बैंक ऑफ बड़ौदा ने बहुउद्देशीय किसान मेला आयोजित किया। कार्यक्रम में हल्द्वानी क्षेत्र की शाखाओं ने संयुक्त रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रमुख विशाल ने बड़ौदा किसान पखवाड़े का महत्व बताते हुए बैंक की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही। साथ ही किसानों के लिए जारी बैंक की स्कीम बड़ौदा किसान प्राइड एवं डिजिटल बीकेसीसी, डिजिटल गोल्ड लोन, स्वयं सहायता समूह ऋण के बारे में बताया। किसान मेले में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया। किसान मेले में बड़ौदा स्वरोजगार संस्थान, हल्द्वानी की ओर से विभिन्न स्टॉल लगाए गए। किसान मेले में बड़ौदा किसान क्रेडिट कार्ड, डेरी, एसएचजी, ट्रैक्टर एवं कृषि उत्पाद प्रसंस्करण जैसी योजनाओं के 3.50 करोड़ रुपये के ऋण बांटे गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed