फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bank employee dies after car collides with tree in ramnagar

Road Accident: पेड़ से टकराई कार, बैंक कर्मी की मौत, रुद्रपुर से रामनगर लौट रहे थे जितेंद्र; देर रात हुआ हादसा

Fri, 20 Jun 2025 11:01 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 20 Jun 2025 11:01 AM IST
सार

रुद्रपुर से रामनगर लौट रहे बैंक कर्मी की कार बृहस्पतिवार को बैलपड़ाव के पास पेड़ से टकरा गई। हादसे में घायल बैंक कर्मी को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Bank employee dies after car collides with tree in ramnagar
जितेंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर से रामनगर लौट रहे बैंक कर्मी की कार बृहस्पतिवार को बैलपड़ाव के पास पेड़ से टकरा गई। हादसे में घायल बैंक कर्मी को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 27 वर्षीय जितेंद्र कुमार पुत्र खुशाली राम जोगीपुरा रामनगर के रहने वाले थे। जितेंद्र कुमार रुद्रपुर में आईसीआईसीआई बैंक की शाखा में कार्यरत थे।

विज्ञापन


बुधवार देर शाम को वह अपनी कार से रुद्रपुर से रामनगर लौट रहे थे। बैलपड़ाव आईआरबीआई बटालियन के समीप कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बैंक कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान बैंक कर्मी की मौत हो गई।
विज्ञापन


एसएसआई मनोज नयाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामला बैलपड़ाव क्षेत्र का है। इस मामले में कालाढूंगी पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed