फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   banbhulpura violence

दोषी बचें नहीं, जो बेगुनाह है उसे तंग न किया जाए : इकबाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
banbhulpura violence
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन




हल्द्वानी। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा कि बनभूलपुरा क्षेत्र में हुई हिंसा मामले में दोषियों को छोड़ा न जाए और जो लोग बेगुनाह हैं उन्हें तंग न किया जाए।



आयोग अध्यक्ष बृहस्पतिवार को काठगोदाम सर्किट हाउस में हिंसा मामले में हुई बैठक में कही। सुनवाई के दौरान क्षेत्र के लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच समेत अन्य मांगें रखीं। एडवोकेट मोहम्मद यूसुफ ने हिंसा मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज के माध्यम से कराने का अनुरोध किया। मौलाना अकरम ने बताया कि आयोग से कहा गया कि संबंधित जगह की हाईकोर्ट में 14 फरवरी को सुनवाई होनी थी, फिर आठ फरवरी को हुई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। बनभूलपुरा के सैय्यद रेहान ने कहा कि कर्फ्यू के दौरान उनकी बिटिया ने डीएम को फोन कर मदद मांगी थी। प्रशासन ने तत्काल जरूरी सामान मुहैया करा। बनभूलपुरा क्षेत्र की रजिया, मेहरून्निशा, अमीर जहां और शमा परवीन का कहना था कि उनके मकान को नुकसान हुआ और वाहनों को जलाया गया है। उन्होंने सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई। अन्य लोगों ने कहा कि असामाजिक तत्वों का विरोध होना चाहिए, जिन्होंने हल्द्वानी शहर की फिजा को नापाक किया है, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


बैठक में जिलाधिकारी वंदना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एपी बाजपेयी, एएसपी हरबंश सिंह, एसडीएम पारितोष वर्मा, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




========

दुकानें बंद कराने का मामला भी उठा



हल्द्वानी। सुनवाई के दौरान कैलाश पांडे और केके बोरा ने बताया कि कमलुवागांजा क्षेत्र में कुछ लोगों को दुकान खोलने से रोका जा रहा है। यह मामला कई दिन से चल रहा है। इस शिकायत को लेकर क्षेत्र के कई व्यापारी भी सर्किट हाउस पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed