फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ban on the movement of heavy vehicles at Kainchi for 20 hours.

Nainital News: कैंची में 20 घंटे भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक प्रतिबंध

Sat, 10 Oct 2026 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 10 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Ban on the movement of heavy vehicles at Kainchi for 20 hours.
हल्द्वानी। आज शनिवार से शुरू होने वाले दो दिन के वीकेंड के लिए पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। कैंची धाम समेत नैनीताल, भीमताल समेत अन्य पर्यटक स्थलों पर सैलानियों के उमड़ने की संभावना को देखते हुए 10 और 11 अक्तूबर को भारी वाहनों का आवागमन सुबह तीन बजे से रात 11 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को जिले की सीमा पर ही रोका जाएगा। केमू और प्राइवेट बसों के साथ ही चौपहिया वाहन भी सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक निर्धारित प्लान के तहत कैंची रूट पर नहीं चल सकेंगे। टैक्सी बाइकों के कैंची और नैनीताल आवागमन पर पूरी तरह रोक रहेगी।
विज्ञापन


यह है पलान-

1. हल्द्वानी और काठगोदाम से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ की ओर जाने वाले वाहनों को खुटानी बैंड भीमताल से धारी, धानाचूली बैंड होते हुए गंतव्य को भेजा जाएगा। रानीखेत की ओर जाने वाले वाहनों को खुटानी से डायवर्ट कर वाया मुक्तेश्वर, रामगढ़ होते हुए भेजा जाएगा।
विज्ञापन


2. बाहरी जनपदों व राज्यों से अपने वाहनों से आने वाले पर्यटक वाया भीमताल होते हुए कैंची धाम जाना चाहते हैं तो उनके वाहनों को भीमताल विकास भवन पार्किंग में पार्क कराया जाएगा और शटल सेवा से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. गेठिया और नैनीताल होते हुए कैंची धाम जाने वाले निजी वाहनों को भवाली सैनिटोरियम पार्किंग में खड़ाकर शटल से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed