फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ban on backward developer construction under construction in Damuvadhunga continues

दमुवाढूंगा में निर्माणाधीन पिछोड़ा डेवलपर कंस्ट्रक्शन पर रोक जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Ban on backward developer construction under construction in Damuvadhunga continues
नैनीताल। हाईकोर्ट ने हल्द्वानी के दमुवाढूंगा में निर्माणाधीन पिछोड़ा डेवलपर कंस्ट्रक्शन पर रोक जारी रखते हुए दोनों पक्षों से अपनी लिखित बहस तीन दिन के भीतर कोर्ट में पेश करने के लिए कहा है। कोर्ट ने मामले को सुनने के बाद निर्णय सुरक्षित रख लिया है। विपक्षी ने शपथपत्र पेश कर कहा कि उन्होंने सात मंजिल तक का निर्माण कार्य कर लिया है, इसलिए रोक के आदेश को हटाया जाए। शपथपत्र में कहा गया कि इस मामले में याचिकाकर्ता के साथ पहले समझौता हो चुका है। निर्माण के लिए बैंक से 15 करोड़ व अन्य अनापत्ति प्रमाणपत्र विभागों से लिए गए हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार दमुवाढूंगा हल्द्वानी निवासी मेजर निधि सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि उनके पिता कर्नल हुकम सिंह ने दमुवाढूंगा हल्द्वानी में जमीन खरीदी थी। 2014 तक यह ग्रामीण क्षेत्र था जो बाद में नगर निगम हल्द्वानी में शामिल हो गया। 2017 में उनके पिता की मृत्यु हो गई। पिता की तीन संतान थीं, मेजर निधि सिंह, कर्नल अनिमेष सिंह व प्रीति सिंह। पिता की मृत्यु के बाद निधि सिंह ने म्यूटेशन के लिए तहसील में प्रार्थनापत्र दिया जिस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। उनके भाई अनिमेश सिंह ने झूठे अनापत्ति प्रमाणपत्र बनवाकर यह सम्पत्ति अपने नाम करा ली। इस संबंध में निधि सिंह ने एक वाद सिविल जज सीनियर डिविजन हल्द्वानी के समक्ष दायर किया। सिविल जज ने अपने आदेश में कहा कि अनिमेश सिंह ने सभी जगह से अनापत्ति प्रमाणपत्र लिए हैं, इसलिए वह इस भूमि पर कंस्ट्रक्शन कर सकते हैं, यह भूमि उनकी ही है। सिविल जज के आदेश को निधि सिंह ने हाईकोर्ट में चुनौती दी। याचिका में कहा गया था कि इस भूमि से कई पेड़ काटे गए हैं। अनिमेश सिंह ने यह भूमि अपनी पत्नी की गिफ्ट भी कर दी है जिस पर वह पिछोड़ा डेवलपर के नाम से दो सौ फ्लैट्स बना रही है जिसका निर्माण कार्य पूरा होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed