फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Balaji's procession

धूमधाम से निकली बालाजी की शोभायात्रा

Fri, 03 Apr 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 03 Apr 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
Balaji's procession

बालाजी महाराज की शोभायात्रा शहर में धूमधाम से निकाली गई। वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश और विधायक बंशीधर भगत ने ध्वज का पूजन किया। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

विज्ञापन


बरेली रोड स्थित लक्ष्मी शिशु मंदिर से बालाजी महाराज की ध्वज पताका के साथ शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा में काली अखाड़ा, हनुमानजी के सात रूप, राधा-कृष्ण की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। सड़क पर झांकियों को देखने के लिए भीड़ इकट्ठा हो गई थी। सुमधुर भजनों के बोल पर बच्चे और महिलाएं नृत्य करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन


शोभायात्रा सिंधी चौराहा, कालाढ़ूगी चौराहा, जेल रोड चौराहा, मुखानी चौराहा हीरानगर होते हुए रूपनगर स्थित बालाजी मंदिर पहुंची। आयोजन समिति के पदाधिकारी अतुल गुप्ता ने बताया कि पहली बार यह शोभायात्रा आयोजित की गई है। शनिवार दोपहर रूपनगर स्थित मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए पूरन चंद पाठक, अतुल गुप्ता, रोमी अरोड़ा, दीप चंद तिवारी, बीना पंत, धान्या शाहा, उमा पांडेय, कुसुम गुप्ता, सत्येंद्र गर्ग आदि जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed