{"_id":"57250b4a4f1c1bc73aa91abd","slug":"baisakhi-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ बैसाखी मेले का आगाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ बैसाखी मेले का आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Sun, 01 May 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
बैसाखी मेला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। पंजाबी जन कल्याण समिति द्वारा बरेली रोड सोनिका गार्डन में आयोजित दो दिवसीय नैंसी बैसाखी मेले का आगाज शनिवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। मेयर डा. जोगेंद्र रौतेला, विधायक बंशीधर भगत मेले के मुख्य अतिथि रहे। निर्माता निर्देशक विनोद कापड़ी को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। संरक्षक स्वर्ण लाल, अध्यक्ष सुभाष मोंगा, महामंत्री संजीव आनंद व कश्मीरी लाल साहनी ने दीप जलाकर मेले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के शुभारंभ में रिद्धिम डांस एकेडमी के कलाकारों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। उसके बाद ग्रूव डांस प्रतियोगिता में सुर साधना ग्रुप, सुजाता नृत्यालय, एजीआई आम्रपाली सहित अन्य संस्थाओं के कलाकारों ने नृत्य की विभिन्न विधाओं को प्रस्तुत किया। कलाकृति केंद्र दिल्ली के प्रशांत सरकार, हंसराज कालेज दिल्ली के विरेंद्र प्रताप सिंह व विनेहा मनचंदा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। वंडर ईयर नृत्य प्रतियोगिता में इंडियन फेस्टिवल की थीम पर नाव्या क्वात्रा ने प्रथम, सान्या गांधी ने द्वितीय व दक्ष जायसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
ग्रूव डांस प्रतियोगिता में सुजाता नृत्यालय ने पहला, आर एंड ब्लूस ने दूसरा व फंक डायनमिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को निर्माता निर्देशक विनोद कापड़ी द्वारा सम्मानित किया गया। समिति ने कापड़ी का आभार व्यक्त कर उन्हें भी शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। रविवार को गायक मास्टर सलीम कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे। लिटिल मास्टर सैफ, मॉम एंड किड्स रैंप शो व पंजाबी रत्न सम्मान का भी आयोजन किया जायेगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में ज्ञान चंद्र अरोड़ा, किशन लान चड्डा, राम प्रकाश साहनी, गोविंद राम साहनी, रमेश मोंगा, प्रवीण बगई, हरबंस लाल, सेठ लाल, जसविंदर भसीन, महेश आहूजा, प्रेम मदान, नरेंद्र साहनी, विकास सचदेवा, अवनीश राजपाल, राकेश मोंगा, मनोज कपूर, रमेश कालड़ा, रवि आनंद, किशन लाल राजपाल, राजीव शाही, दिनेश मानसेरा, राधा टंडन, शिवाली अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।