{"_id":"6a6a63ece98261a85300f5c9","slug":"babas-blessings-at-kainchi-dham-on-guru-purnima-andhra-pradesh-nainital-news-c-418-1-shld1006-8859-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: गुरु पूर्णिमा पर बाबा का आशीर्वाद लेने कैंची धाम पहुंचे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: गुरु पूर्णिमा पर बाबा का आशीर्वाद लेने कैंची धाम पहुंचे श्रद्धालु
Thu, 30 Jul 2026 02:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
कैंची धाम।
भवाली (नैनीताल)। गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को बाबा नीब करौरी महाराज के प्रति आस्था रखने वाले श्रद्धालु कैंची धाम पहुंचे। कैंची धाम में बाबा के दर्शन के साथ पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। सुबह से शाम तक श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचते रहे। मंदिर समिति की ओर से गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
श्रद्धालुओं ने सुबह और शाम की आरती में बाबा का ध्यान लगाया। इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष ओपी बिंद्रा, विनोद जोशी, प्रदीप साह, शेलेष साह, एमपी सिंह, अनिल साह, सुरेश फुलारा, अंकित साह, पंकज निगल्टिया आदि मौजूद रहे। इधर पदमपुरी के सोमवारी मंदिर में भी पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ रही। इस दौरान प्रसाद बांटा गया। संवाद