फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BA third year student missing from Haldwani after writing note

Haldwani News: मैं अपनी मर्जी से जा रहा हूं, मुझे खोजने की कोशिश ना की जाए...नोट लिखकर छात्र लापता, जांच शुरू

Wed, 28 Aug 2024 12:40 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 28 Aug 2024 12:40 PM IST
सार

हल्द्वानी के दुर्गा कॉलोनी में किराये के मकान में रहकर बीए की पढ़ाई कर रहा खुशाल सिंह बिष्ट सोमवार रात कमरे से निकला और लापता हो गया। छात्र एक नोट लिखकर छोड़कर गया है।

 

विज्ञापन
BA third year student missing from Haldwani after writing note
खुशाल सिंह बिष्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी के दुर्गा कॉलोनी में किराये के मकान में रहकर बीए की पढ़ाई कर रहा खुशाल सिंह बिष्ट सोमवार रात कमरे से निकला और लापता हो गया। छात्र हल्द्वानी में बहन और भाई के साथ रहता था। छात्र एक नोट लिखकर छोड़कर गया है।

विज्ञापन

मूलरूप से ओखलकांडा निवासी खुशाल सिंह बिष्ट एमबीपीजी कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। बहन रेनू सिंह बिष्ट ने बताया कि वह और उनका भाई सूरज सिंह बिष्ट सोमवार रात नुमाइश घूमने गए थे। छोटा भाई खुशाल कमरे पर अकेला था। जब लौटे तो खुशाल कमरे में नहीं था। कमरे में उसका लिखा एक नोट मिला, जिसमें लिखा था कि उसका यहां मन नहीं लग रहा है। दीदी के बैग से 2500 रुपये लिए हैं और भाई का हेडफोन ले जा रहा हूं। मुझे ढूंढने की कोशिश न की जाए।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: चौकी इंचार्ज के निलंबन और ट्रांसफर की मांग, छात्र नेताओं के समर्थन में उतरा प्रधान संगठन
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक व्हाट्सएप चला रहा है। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed