Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demand for suspension and transfer of outpost incharge in haldwani

Haldwani News: चौकी इंचार्ज के निलंबन और ट्रांसफर की मांग, छात्र नेताओं के समर्थन में उतरा प्रधान संगठन

Wed, 28 Aug 2024 12:33 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 28 Aug 2024 12:33 PM IST
सार

Haldwani News: हल्दूचौड़ में सोमवार रात छात्रनेता और हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज के बीच हुआ विवाद अब बढ़ता जा रहा है। छात्र नेताओं के समर्थन में प्रधान संगठन और जनप्रतिनिधि भी आ गए हैं। 

विज्ञापन
Demand for suspension and transfer of outpost incharge in haldwani
छात्र नेताओं के समर्थन में उतरा प्रधान संगठन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी के हल्दूचौड़ में सोमवार रात छात्रनेता और हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज के बीच हुआ विवाद अब बढ़ता जा रहा है। छात्र नेताओं के समर्थन में प्रधान संगठन और जनप्रतिनिधि भी आ गए हैं। प्रधान संगठन, जनप्रतिनिधियों और छात्र नेताओं ने मंगलवार को हल्द्वानी में एसपी सिटी से मुलाकात की। उन्होंने चौकी इंचार्ज को निलंबित करने और उनके ट्रांसफर की मांग की। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। चौकी इंचार्ज पर चोरी, अवैध शराब को न रोक पाने सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन

साेमवार की रात हुए विवाद के बाद प्रदर्शनकारी छात्र नेताओं ने मंगलवार तड़के चार बजे तक हल्दूचौड चौकी में धरना दिया। इसके बाद सुबह प्रधान संगठन की अध्यक्ष रुक्मणी नेगी, ग्राम प्रधान हरेंद्र असगोला, जनप्रतिनिधि सुरेश शर्मा के नेतृत्व में छात्र नेता हल्द्वानी स्थित बहुउद्देशीय भवन पहुंचे। यहां उन्होंने एसपी सिटी प्रकाश चंद्र से मिलकर नाराजगी जाहिर की। साथ ही एसपी सिटी को वीडियो फुटेज भी दिखाए। कहा कि जन्माष्टमी कार्यक्रम में जाने के लिए छात्र घर के बाहर खड़े थे। इस दौरान हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज ने उनके साथ मारपीट की।

विज्ञापन

वीडियो बनाने के दौरान उनके साथ गालीगलौज की गई। उनका फोन भी छीना गया। जब छात्रों ने उच्चाधिकारियों से बात करने की बात कही तो चौकी प्रभारी ने धमकी तक दे डाली। वहीं प्रधान संगठन की अध्यक्ष रुक्मणी नेगी ने कहा कि चौकी प्रभारी और अन्य स्थानीय पुलिसकर्मियों के इस व्यवहार से क्षेत्र के लोगों में पुलिस के प्रति रोष है। आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज अवैध शराब, स्मैक और चोरी रोक पाने में पूरी तरह विफल रहे हैं। ग्राम प्रधान संगठन और छात्र नेताओं ने कहा कि जब तक चौकी इंचार्ज को निलंबित और उनके साथ ही मारपीट करने वाले अन्य पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रखा जाएगा। मौके पर एसपी सिटी ने हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी से भी फोन पर बातचीत की और लोगों से जांच के लिए चार दिन का समय मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- मरीजों की पीड़ा: बिलिंग में देरी से कई मरीज खून की जांच के बिना लौटे, HIS विभाग नहीं दे पाया सही ट्रेनिंग

बोले, पुलिस चौकी खुलवाने का है अफसोस
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जब तक हल्दूचौड़ में पुलिस चौकी नहीं थी, पुलिस बेहतर काम करती थी। पुलिस चौकी होने के बाद से क्षेत्र में खुलेआम अवैध शराब बिक रही है। आबकारी विभाग के छापे में पकड़ी गई शराब इसका उदाहरण है। कहा कि उन्हें हल्दूचौड़ में पुलिस चौकी खुलवाने का अफसोस हो रहा है। कहा कि पुलिस हाल में हुई चोरियों का खुलासा भी नहीं कर पाई है। बताया कि आए दिन सोलर लाइटों की बैटरी चोरी हो रही हैं। लोगों ने बताया कि हल्दूचौड़ इलाके में बीती 16 अगस्त की रात को महिलाओं से चेन स्नेचिंग के दौरान छीनाझपटी भी की गई। इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन आज तक एक भी मामले का खुलासा नहीं किया गया। ऐसे में छात्रों से मारपीट का यह ताजा मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में रोष है।

जांच सीओ से कराई जा रही है। सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और छात्रों की ओर से मोबाइल से बनाई वीडियो ली गई हैं। जल्द जांच कर रिपोर्ट एसएसपी को भेजी जाएगी।
- प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी

गोधाम हल्दूचौड़ में कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर लोगों के आवागमन में बाधक वन रहे लोगों से हटने को कहा गया था। इनमें छात्र नेता भी शामिल थे। पूर्व में भी किसी अन्य मामले को लेकर छात्रों में गुटबाजी चल रही थी। त्योहार के मद्देनजर और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त पर थी। किसी को ठेस पहुंचाने की कोई मंशा नहीं थी। मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है।
-गौरव जोशी चौकी प्रभारी, हल्दूचौड़

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed