फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   B-box will become wall between population and elephant

Nainital News: बी-बॉक्स बनेंगे आबादी और हाथी के बीच की दीवार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 10:58 PM IST
विज्ञापन
B-box will become wall between population and elephant
खादी एवं ग्राम उद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार। अमर उजाला
हल्द्वानी। आबादी में हाथियों की आवाजाही, हाथी और मानवों को एक दूसरे से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्रालय की ओर से हनी मिशन की शुरुआत हुई है। इसके तहत उत्तराखंड में पहली बार किसानों को मधुमक्खी पालन के लिए निशुल्क बी-बॉक्स बांटकर खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की है।
विज्ञापन

देशभर में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। उत्तराखंड के कई इलाकों में मधुमक्खी पालन के माध्यम से अब आवासीय बस्तियों में हाथियों की आवाजाही को रोकने का तरीका भी ढूंढा गया है। सोमवार को हल्द्वानी पहुंचे खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार ने उत्तराखंड में पहली बार योजना का शुभारंभ करते हुए चौसला गांव के किसानों को मधुमक्खी पालन के डिब्बे वितरण करके किया। आयोग के निदेशक राम नारायण ने बताया कि देशभर में कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु समेत अब उत्तराखंड में भी योजना को प्रारंभ किया गया है। इसके तहत चौसला गांव के 33 किसानों को 330 मधुमक्खी पालन के बॉक्स वितरित किए गए हैं। इन बॉक्सों को गांव के चारों तरफ ऐसी जगहों पर लगाया गया है जहां से हाथियों के बस्ती में आने की ज्यादा आशंका बनी रहती हैं। निदेशक का कहना है कि यह योजना किसानों के लिए निशुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed