फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Authority will beautify Bhimtal-Naukuchiatal lakes

Nainital: भीमताल-नौकुचियाताल झीलों को संवारेगा प्राधिकरण, दोनों स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए DPR शासन को भेजी

Fri, 21 Feb 2025 10:54 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 21 Feb 2025 10:54 AM IST
सार

जिला विकास प्राधिकरण ने भीमताल और नौकुचियाताल स्थित झीलों के सौंदर्यीकरण की योजना को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। दोनों झीलों के रखरखाव और सौंदर्यीकरण के लिए 64 करोड़ से अधिक की डीपीआर तैयार करके शासन को भेजी गई है।

विज्ञापन
Authority will beautify Bhimtal-Naukuchiatal lakes
नौकुचियाताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यटन सीजन से पहले जिला विकास प्राधिकरण ने भीमताल और नौकुचियाताल स्थित झीलों के सौंदर्यीकरण की योजना को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। दोनों झीलों के रखरखाव और सौंदर्यीकरण के लिए 64 करोड़ से अधिक की डीपीआर तैयार करके शासन को भेजी गई है। शासन से बजट अवमुक्त होने के बाद इन झीलों का कायाकल्प किया जाएगा।

विज्ञापन


जिला विकास प्राधिकरण के सचिव विजय नाथ शुक्ल ने बताया कि पिछले काफी समय से भीमताल व नौकुचियाताल स्थित झीलों के सौंदर्यीकरण की मांग स्थानीय लोगों की ओर से की जा रही थी। इसे देखते हुए प्राधिकरण ने भीमताल झील के लिए 35 करोड़ व नौकुचियाताल झील के लिए 29 करोड़ के प्रस्ताव तैयार कर शासन से बजट की मांग की है।
विज्ञापन


बताया कि बजट मिलने पर दोनों झीलों के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ उस क्षेत्र में आधारभूत सुविधाएं जुटाने का काम भी कराया जाएगा।

ये होंगे कार्य
दोनों झीलों की सफाई होगी।
झीलों के किनारे आकर्षक रेलिंग लगेंगी।
झीलों के किनारे पथ प्रकाश की व्यवस्था होगी।
सैलानियों के बैठने के लिए अलग-अलग स्थानों पर आकर्षक बेंच लगाई जाएंगी।
सैलानियों के लिए सेल्फी प्वाइंट विकसित होंगे।
झीलों के इर्द-गिर्द पैदल रास्तों को ठीक किया जाएगा।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed