{"_id":"628bd70dfb6115218a186744","slug":"authority-removed-files-haldwani-news-hld463603679","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण ने निकाली फाइलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण ने निकाली फाइलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कमिश्नर के छापे के बाद जिला विकास प्राधिकरण हरकत में आ गया है। सोमवार को प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ने 85 दावों के फाइलें निकलवाकर सुनवाई के लिए इन्हें नोटिस भेजा है।
प्राधिकरण बनने से पहले से ही दावों की सुनवाई नहीं हो रही थी। सुनवाई के लिए फाइलों को जब मंगलवार को निकाला गया तो उनमें 2013 की फाइलें भी निकली हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि अभी तक 400 फाइलों को रिकवर कर लिया गया है। इन सभी को दावों की सुनवाई के लिए नोटिस भेजा गया है। कहा कि सभी को एक बार अखबार के माध्यम से भी सार्वजनिक नोटिस दिया जाएगा। अभी एक अलमारी खोलनी बाकी है।
प्राधिकरण के संयुक्त सचिव ने स्पष्टीकरण भेजा
हल्द्वानी। जिला विकास प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने बताया कि उन्होंने अपना स्पष्टीकरण कुमाऊं कमिश्नर को भेज दिया है। साथ ही सभी वाद पर सुनवाई करने के लिए समय मांगा गया है। कुमाऊं कमिश्नर ने बताया कि संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने अपना स्पष्टीकरण दे दिया है। आज वह स्पष्टीकरण नहीं देख पाए। जल्द ही स्पष्टीकरण देखकर उचित कार्रवाई की जाएगी।