{"_id":"5861791f4f1c1b741aeebb49","slug":"authorities-pulled-the-hand-hanging-demarcation","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्रशासन ने खींचे हाथ, सीमांकन लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने खींचे हाथ, सीमांकन लटका
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Tue, 27 Dec 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
रेलवे
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। रेलवे भूमि पर काबिज गफूर और ढोलक बस्ती का सीमांकन कार्य सोमवार से शुरू नहीं हो सका। स्थानीय प्रशासन सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे को पुलिस फोर्स मुहैया नहीं करा सका। प्रशासन के हाथ खींचने से अब तीन जनवरी से आरपीएफ और पुलिस की मौजूदगी में सीमांकन की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
19 एकड़ रेलवे भूमि पर कब्जा है। कोर्ट के आदेश पर कब्जा हटाने की कार्रवाई चल रही है। इस कब्जे में गफूर और ढोलक बस्ती भी शामिल है। जिसमें सियासत हो गई है। रेलवे 10 एकड़ भूमि का सीमांकन कार्य पूरा कर चुका है।
विज्ञापन
सुनवाई के बाद कब्जाधारकों को खुद अपना अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी कर चुका है। सोमवार 26 दिसंबर से नौ एकड़ भूमि का सीमांकन करना था। रेलवे विभाग को प्रशासन ने पुलिस फोर्स मुहैया नहीं करायी, जिसके चलते सीमांकन की कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
रेलवे के पीआरओ राजेंद्र सिंह के मुताबिक अब तीन जनवरी से सीमांकन होगा। इसमें पुलिस के अलावा आरपीएफ मौजूद रहेगी।