Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Auspicious combination of Amrit and Hastanakshatra throughout the day of Dhanteras

धनतेरस आज: पूरे दिन अमृत और हस्तनक्षत्र का शुभ संयोग, यम दीपदान का विशेष महत्व

Fri, 06 Nov 2026 12:07 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Fri, 06 Nov 2026 12:07 PM IST
सार

धनतेरस का पर्व शुक्रवार यानी आज मनाया जा रहा है। भगवान धन्वंतरि की जयंती के साथ प्रदोष व्रत और यम दीपदान भी होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, अमृत व हस्तनक्षत्र के संयोग में खरीदारी करना शुभ फलदायी रहेगा। 

विज्ञापन
Auspicious combination of Amrit and Hastanakshatra throughout the day of Dhanteras
धनतेरस

विस्तार

धनतेरस का पर्व शुक्रवार यानी आज मनाया जा रहा है। भगवान धन्वंतरि की जयंती के साथ प्रदोष व्रत और यम दीपदान भी होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, अमृत व हस्त नक्षत्र के संयोग में खरीदारी करना शुभ फलदायी रहेगा। मान्यता है कि इस दिन सोना, चांदी, बर्तन, वाहन और नए सामान की खरीदारी से घर में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन शाम को यमराज का पूजन और दक्षिण दिशा में दीपदान करने का विशेष महत्व है। इससे अकाल मृत्यु का भय दूर होने और रोग-शोक से मुक्ति की मान्यता है।

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि धनतेरस पर पूरे दिन अमृत और हस्तनक्षत्र का संयोग रहेगा। खरीदारी के लिए सुबह 7:55 बजे से सूर्यास्त तक का समय शुभ है। विशेष खरीदारी मुहूर्त सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक और अभिजित मुहूर्त सुबह 11:40 से दोपहर 12:28 बजे तक रहेगा। दोपहर 12 बजे से रात 8:30 बजे तक भी खरीदारी की जा सकती है।

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य डॉ. मंजू जोशी ने बताया कि धनतेरस से पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत होती है। इस दिन भगवान धन्वंतरि के साथ मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि सात नवंबर को छोटी दीपावली और आठ नवंबर को महालक्ष्मी पूजन होगा। नौ नवंबर को कार्तिक मास की स्नान दान की अमावस्या और 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व मनाया जाएगा जबकि 11 नवंबर को भैया दूज पर्व होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed