{"_id":"68ecb0a1636d6058f30dd725","slug":"aunt-and-niece-arrested-for-stealing-nurse-purse-in-haldwani-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: नर्स का पर्स चुराने वालीं बुआ-भतीजी गिरफ्तार, इस तरह दिया था वारदात को अंजाम; खुलासा तीन दिन बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: नर्स का पर्स चुराने वालीं बुआ-भतीजी गिरफ्तार, इस तरह दिया था वारदात को अंजाम; खुलासा तीन दिन बाद
Mon, 13 Oct 2025 01:26 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:26 PM IST
सार
9 अक्तूबर को सुशीला आर्या की खरीदारी के दौरान दो महिलाओं ने उनका पर्स चुरा लिया था। पुलिस ने बुआ-भतीजी की जोड़ी को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
हल्द्वानी शहर के साहूकार लाइन बाजार में महिला का पर्स उड़ाने वाली बुआ-भतीजी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है। मामले में नर्स की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। नौ अक्तूबर को सुशीला आर्या निवासी जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा खरीदारी करने बाजार आई थीं। इस बीच पीछा कर रहीं दो महिलाओं ने मौका पाकर उनका पर्स पार कर लिया था।
विज्ञापन
साहूकारा लाइन बाजार में वारदात करने के बाद महिलाएं रफूचक्कर हो गईं। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि दो महिलाओं ने पर्स उड़ाया है। इस पर हरकत में आई पुलिस ने दो घंटे बाद ही दोनों को सिंधी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार घटना में आरोपी मिथलेश निवासी पूनापुर बिसलपुर बरेली और मीना निवासी ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर, मूल हाफिजगंज जिला बरेली शामिल हैं। दोनों के पास से पर्स, तीन हजार नकदी और एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। मिथलेश भतीजी है जबकि रुद्रपुर में रहने वाली मीना बुआ है।
विज्ञापन
इस तरह देते हैं वारदात को अंजाम: पुलिस के मुताबिक पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वे त्योहार के समय पर्स व ज्वेलरी की चोरी करती हैं। वे पहले टारगेट वाली महिला के दोनों तरफ खड़े होकर उसे उलझा देती हैं और फिर सामान चोरी कर आसानी से निकल जाती है। इससे पहले भी वे हल्द्वानी बाजार में इस तरह की वारदात कर चुकी हैं।
विज्ञापन