{"_id":"a0b9f0290ef13c71386d5ddb1acc484a","slug":"audible-magic-kids-fest-children-spread-amar-ujala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला चिल्ड्रंस फेस्ट में फैला बच्चों की आवाज का जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला चिल्ड्रंस फेस्ट में फैला बच्चों की आवाज का जादू
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्दूचौड़ (नैनीताल)।
Updated Sun, 01 Mar 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला, डॉन बास्को सीनियर सेकेंड्री स्कूल और रे फाउंडेशन की ओर से डॉन बास्को सीनियर सेकेंड्री स्कूल बेरीपड़ाव में दो दिनी चिल्ड्रंस फेस्ट-2015 शुरू हो गया। पहले दिन शनिवार को हेल्दी बेबी शो, फैंसी ड्रेस और सिंगिंग कंप्टीशन सहित तमाम कार्यक्रम हुए। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। आशु स्पोर्ट्स और लुधियाना हौजरी सह प्रायोजक रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माइंड एवं मेमोरी ट्रेनर डा. हरीश शर्मा और विशिष्ट अतिथि रे फाउंडेशन के निदेशक दमनप्रीत सिंह ने किया। इसके बाद डॉन बास्को की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर की। सात राज्यों की झांकियां प्रस्तुत कीं और विज्ञान प्रदर्शनी लगाई। आर्यमान शाही प्रथम, अनिरुद्ध द्वितीय, हार्दिक तृतीय रहे। अंशुुल जोशी, अथर्व, तनिसा, पावनी, टीना, फरका, निशा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस प्रतियोगिता के संचालक शाश्वत श्रीवास्तव एवं मेदनी दुम्का रहीं।
विज्ञापन
संगीत गायन प्रतियोगिता में वृतांत सोनी द्वारा तेरी मेरी प्रेम कहानी गाना गाकर प्रथम, चैतन्य चौहान द्वितीय, आस्था शर्मा, उदित परिहार ने तृतीय स्थान पाया। दिव्यांशु जोशी, भावनी जोशी, प्रेरणा शर्मा, मुनसाद हुसैन, मोहित पांडे, करिश्मा कोरंगा, मुकेश पांडे को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। फैंसी ड्रेस और सिंगिंग कांप्टीशन की जज हल्द्वानी की उभरती गायिका काजल चौहान, कविता बेलवाल और दिप्ती शाह रहीं। विनोद बेलवाल, राजीव और सब्बीर अहमद ने धुन दी।
विज्ञापन
हेल्दी बेबी कांप्टीशन में 6 माह से 1 वर्ष तक के बच्चों में हर्षवर्धन जोशी प्रथम, शौर्या रावत द्वितीय, सुशीला फुलारा तृतीय रहीं। 1 से 3 वर्ष तक के बच्चों में अद्वितीया प्रथम, अर्का द्वितीय, पृथ्वी तृतीय रहे। पार्थ, आयुश बिष्ट, अथर्व कंसल, गिनिका गड़िया, तनीषा गुप्ता, पावनी जोशी, निशा आर्या और हर्षवर्धन जोशी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
इस कार्यक्रम की नीमा लटवाल जज रहीं। बच्चों को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं विद्यालय प्रबंधक गोपाल सिंह बिष्ट ने सम्मानित किया। प्रधानाचार्य प्रवीन पंत ने बताया कि रविवार को सुबह नौ बजे से विज्ञापन बनाओ, एकल नृत्य, बेकार वस्तुओं से उपयोगी सामग्री बनाना प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। रविवार को चिल्ड्रंस फेस्ट का शुभारंभ श्रममंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल करेंगे। इस दौरान प्रदर्शनी के प्रथम दिन ऋतु चौधरी, राधा ऐठानी, श्रीष पाठक, अरविंद नेगी, डा.आरके सांगुड़ी, विनीता श्रीवास्तव, दीप्ति श्रीवास्तव, दीपा गोस्वामी, रजनी पांडे आदि थे। आज डांस कांप्टीशन, ड्राइंग कांप्टीशन और कुकिंग कांटेस्ट (लिटिल शेफ) 10:30 बजे से होगा। आज भी स्कूल बस अष्टादशभुजा मंदिर के पास सुबह दस बजे मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए 8392953555 पर संपर्क करें।