फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Auction of Cricketer Anuj Rawat

अनुज रावत को आरसीबी ने 3.40 करोड़ में खरीदा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Auction of Cricketer Anuj Rawat
रामनगर स्पोटर्स एकेडमी में क्रिकेट अनुज रावत के आईपीएल की टीम में शामिल होने पर केक काटते हुए एकड - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर। रामनगर के अनुज रावत को आईपीएल के लिए आरसीबी ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा है। आईपीएल के लिए पहले दिन हुई नीलामी में नैनीताल जिले के रामनगर निवासी अनुज रावत पर कई टीमों ने दांव खेला, लेकिन बाजी आरसीबी के हाथ लगी।
विज्ञापन

रामनगर के गांव रूपपुर निवासी किसान वीरेंद्र सिंह रावत के छोटे बेटे अनुज रावत विकेटकीपर हैं। अनुज 2012 से दिल्ली की टीम से खेल रहे हैं। वह रणजी मैच भी खेल चुके हैं। पिता वीरेंद्र रावत ने बताया कि अनुज को 2012 में दिल्ली की एक एकेडमी में भेजा था। पिछले आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स से डेब्यू किया था। आईपीएल में खेलते हुए अनुज ने डाइव मारकर कैच लपका था और खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया था। इस कैच की कीमत उन्हें एक लाख रुपये मिली थी, जिसे अनुज ने कोरोना काल में गरीबों की मदद में लगा दिया था। ऑक्शन में अनुज रावत के लिए सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और नई टीम गुजरात टाइटंस ने बोली लगाई थी। आरसीबी ने 20 लाख के बेस प्राइस वाले इस विकेटकीपर बल्लेबाज को 3.40 करोड़ में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है। अनुज को पिछले साल आईपीएल में सिर्फ दो मैच में खेलने का मौका मिला था।
विज्ञापन

दिल्ली की क्रिकेट एकेडमी से खेलते है अनुज रावत
रामनगर। पिता वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि दिल्ली में जिस एकेडमी से वह खेलते हैं वह भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा की है। उन्हीं की देखरेख में दिल्ली की टीम से खेल रहे हैं। बेटे की कामयाबी से परिवार में हर्ष का माहौल है। अनुज के बड़े भाई प्रशांत रावत दिल्ली में एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं। मां आशा रावत बीडीसी सदस्य रह चुकीं हैं। अनुज का आरसीबी के पूर्व कप्तान कप्तान और स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के साथ खास रिश्ता है और अब वह उन्हीं के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करेंगे। पिता ने उम्मीद जताई है कि अनुज रावत का भारतीय टीम में भी सेलेक्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर स्पोर्ट्स एकेडमी में काटा गया केक
रामनगर। अनुज रावत को आईपीएल के लिए आरसीबी की ओर से खरीदे जाने पर रामनगर के क्रिकेटरों ने खुशियां मनाईं। रामनगर स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष व अनुज रावत के पिता वीरेंद्र सिंह रावत ने केक काटकर खुशी की इजहार किया। इस दौरान एकेडमी के कोच सतीश पोखरियाल, मोहम्मद इकरार, हिमांशु चौहान, मोहम्मद दानिश, एकेडमी के उपाध्यक्ष भूपेंद्र मेहरा, कल्पतरु वृक्षमित्र के अध्यक्ष अतुल मेहरोत्रा भी वहां मौजूद रहे। एकेडमी के क्रिकेटरों ने भी उन्हें बधाइयां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed