{"_id":"66aab181ab6054b2f6022ef4","slug":"attention-those-coming-to-kainchi-dham-will-get-medical-services-nainital-news-c-238-1-shld1020-107046-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यानार्थ :: कैंची धाम आने वालों को मिलेगी चिकित्सा सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यानार्थ :: कैंची धाम आने वालों को मिलेगी चिकित्सा सेवा
Thu, 01 Aug 2024 03:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 01 Aug 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। कैंची धाम में दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य जांच केंद्र खोलने की कवायद की जा रही है। इस स्वास्थ्य जांच केंद्र में एक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और एक फार्मासिस्ट तैनात रहेगा।
कैंची धाम में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। कई बार श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य खराब होने से उन्हें उपचार के लिए गरमपानी या भवाली अस्पताल लाना पड़ता है। जिला प्रशासन की पहल पर अब कैंची धाम में ही श्रद्धालुओं को आपातकालीन उपचार के साथ दवाइयां उपलब्ध हो पाएंगी।
डीएम वंदना सिंह के निर्देश पर कैंची धाम के एसडीएम वीसी पंत ने बताया कि स्वास्थ्य जांच केंद्र के लिए दो से तीन जगहाें का चयन किया गया है। बताया कि इस केंद्र में एक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और एक फार्मासिस्ट की तैनाती की जाएगी। आपातकालीन स्थिति सामने आने पर नजदीकी चिकित्सालय से चिकित्सक भी उपलब्ध हो पाएंगे।