फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Attempt to rape a forest woman in Patrampur

पतरामपुर के जंगल महिला से दुष्कर्म का प्रयास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a forest woman in Patrampur
Attempt to rape a forest woman in Patrampur
जसपुर। पतरामपुर वन क्षेत्र के जंगल में देर शाम को दो युवक 45 वर्षीय एक महिला से दुष्कर्म का प्रयास कर रहे थे। महिला के शोर मचाने पर वन कर्मियों को आता देख आरोपी अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

वन कर्मियों ने महिला को अर्ध बेहोशी की हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद महिला को काशीपुर रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम करीब सात बजे पतरामपुर वन क्षेत्र के उत्तरी रेंज में दो वन कर्मचारियों ने गश्त के दौरान एक महिला के चिल्लाने की आवाज सुनी।
वन कर्मी मौके पहुंचे तो बाइक सवार दो युवक उसके साथ जबर्दस्ती कर रहे थे। आरोपी युवक वन कर्मियों को अपनी ओर आता देख महिला को अर्धनग्न अवस्था में छोड़कर पैदल ही भाग निकले जबकि पास में ही उनकी बाइक भी खड़ी थी। वन कर्मी महिला और बाइक को चौकी ले आए। सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से वन कर्मियों ने महिला को अर्ध बेहोशी की हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. विद्याभूषण ने बताया कि महिला को नशीला पदार्थ दिया गया है। बेहोशी की हालत में महिला के कुछ न बोल पाने एवं हालत में सुधार न होने की दशा में उसे रेफर किया गया है। वन बीट अधिकारी अनिल चौहान ने बताया कि महिला का शोर सुनकर वन कर्मी मौके पर गए थे। वहां पर दो युवक महिला से दुष्कर्म का प्रयास कर रहे थे।

उनको देखकर युवक अपनी बाइक छोड़कर मौके से भाग गए। पतरामपुर चौकी इंचार्ज बसंत पंचमी बताया कि बताया कि मामले जांच की जा रही है। बताया कि बाइक रुद्रपुर की है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed