{"_id":"684f0f79f4b44cc7000a0b12","slug":"attempt-to-kidnap-a-girl-child-in-banbhulpura-haldwani-news-c-8-1-hld1044-582198-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बनभूलपुरा में बच्ची के अपहरण की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बनभूलपुरा में बच्ची के अपहरण की कोशिश
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र के नई मस्जिद इलाके में एक युवक ने पांच वर्षीय मासूम को इशारों में बुलाने की कोशिश की। आसपास के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक नशेड़ी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
नई मस्जिद निवासी युवक ने बताया कि उनकी पांच वर्षीय बेटी शनिवार शाम घर के पास ही अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। वहां पर एक युवक बैठा था और बच्ची को इशारा कर अपने पास बुलाने लगा। स्थानीय लोगों को युवक की हरकत पर शक हाे गया। स्थानीय लोगों को अपनी ओर आता देख युवक भागने लगा। भीड़ ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस को जानकारी दी। लोगों ने आरोप लगाया कि डायल 112 पर भी फोन किया गया लेकिन कॉल नहीं उठी। इसके बाद थाना प्रभारी को कॉल कर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि युवक नशेड़ी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।