{"_id":"62587bdfe599cd01f93819f3","slug":"attack-on-ex-mla-sanjeev-arya-bhimtal-news-hld4595022146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेतालघाट में पूर्व विधायक संजीव आर्य पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेतालघाट में पूर्व विधायक संजीव आर्य पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेतालघाट (नैनीताल)। एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक संजीव आर्य पर युवक ने लोहे की छेनी से हमला कर दिया। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने समय रहते युवक को पकड़ लिया। परिजनों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है और उसका इलाज चल रहा है। इसके बाद संजीव आर्य ने थानाध्यक्ष से युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने के लिए कहा। हालांकि देर शाम पुलिस ने आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
ग्राम पंचायत घिरौली के तोक जावा में बृहस्पतिवार दोपहर भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। पूर्व विधायक संजीव आर्य मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। थानाध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान एक युवक वहां लोहे की छेनी लेकर पहुंच गया और संजीव आर्य की ओर बढ़ा और हमला कर दिया। हालांकि व्यापार मंडल अध्यक्ष बालम बोहरा ने उसे पीछे से पकड़ लिया। हमले में पूर्व विधायक के हाथ में खरोंच आई है। युवक के परिजनों की ओर से माफी मांगने और उसके मानसिक रूप से कमजोर होने की बात पता चलने पर पूर्व विधायक ने कार्रवाई करने से मना कर दिया। इधर देर शाम डॉ. आंबेडकर ग्रामीण उत्थान समिति के अध्यक्ष महेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 352/307 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।