फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ATM PIN number by asking flown 37 thousand

एटीएम का पिन नंबर पूछकर उड़ाए 37 हजार 

Mon, 09 May 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Mon, 09 May 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
 जालसाजों ने एक व्यवसायी से एटीएम का पिन नंबर पूछकर 37 हजार रुपये उड़ा लिए। व्यवसायी ने एटीएम बंद कराने के बाद कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। तीन दिन पहले भी इसी प्रकार जालसाजों ने एक महिला के खाते से 18 हजार 400 रुपये निकाल लिए थे। पुलिस की जांच से पता चला है कि जालसाजों ने आनलाइन शापिंग की है। 
विज्ञापन


समता योग आश्रम गली निवासी चंद्रशेखर कांडपाल रविवार को अपनी ग्लास की दुकान में बैठे थे। इस बीच सुबह करीब  दस बजे उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह एटीएम सर्विस सेंटर से बोल रहा है। एटीएम रिन्यू करने के लिए उसे 16 डिजिट का पिन नंबर बताना होगा। दुकानदार ने कहा कि अभी ग्राहक आए हैं बाद में फोन करना। लेकिन जालसाज ने दुकानदार को अपनी बातों में फंसाकर एटीएम का पिन नंबर पूछ लिया।
विज्ञापन


इसके बाद दुकानदार के मोबाइल में रुपये निकालने के मैसेज आने लगे। दुकानदार ने तत्काल अपना एटीएम बंद करवाया तब तक 37 हजार रुपये निकल चुके थे।  उसने घटना से कोतवाली के एसएसआई इंदर सिंह राणा को जानकारी दी। बताया कि एटीएम उनके पिता जमुनादत्त कांडपाल के नाम से है। एसएसआई ने घटना की जांच साइबर सेल से कराने का भरोसा दिलाया है। जांच में पता चला है कि जालसाज बिहार से फोन कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



सतर्क नहीं हो रहे लोग 
तीन दिन पहले हीरानगर निवासी शिक्षक हर्ष गोयल की पत्नी स्वाति अग्रवाल के खाते से भी जालसाजों ने इस तरह 18 हजार 400 रुपये निकाल लिये थे। लगातार हो रही ठगी की घटनाओं के बावजूद लोग जालसाजों के चक्कर में फंसते जा रहे हैं। पुलिस भी इस मामले में पंफ्लेट बांटकर लोगों को जागरूक कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed