{"_id":"5fcbefdb8ebc3ecfb2365df3","slug":"ask-for-money-by-creating-fake-id-of-bhimtal-s-block-chief-on-facebook-nainital-news-hld4063480168","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर भीमताल के ब्लॉक प्रमुख की फर्जी आईडी बनाकर मांगे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर भीमताल के ब्लॉक प्रमुख की फर्जी आईडी बनाकर मांगे रुपये
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
नैनीताल। साइबर अपराधियों ने भीमताल के ब्लॉक प्रमुख के नाम से फेसबुक में फर्जी अकाउंट बनाकर उनके फेसबुक दोस्तों से रुपयों की मांग की है। मामला संज्ञान में आते ही ब्लॉक प्रमुख ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।
ज्योलीकोट चौकी पुलिस से ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने बताया कि शनिवार को उन्हें उनके दोस्त ने बताया कि उनके फेसबुक अकाउंट में उनके नाम से लोगों से गूगल पे अकाउंट में अति आवश्यक कार्य के लिए रुपये भेजने की मांग की जा रही है। रविवार को इस संबंध में लिखित तहरीर देंगे।
डॉ. बिष्ट ने बताया कि साइबर अपराधियों ने रुपये भेजने के लिए जो अकाउंट दिया है, प्रारंभिक जांच में वह नोएडा का निकला है। ज्योलीकोट पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी। माई सिटी रिपोर्टर