फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ashikon been caught with the help of two teenagers

आशिकों की मदद से पकड़ी गई दो किशोरियां

Sat, 05 Sep 2015 01:43 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Sat, 05 Sep 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन

बनभूलपुरा पुलिस ने दो लापता किशोरियों को उनके आशिकों की मदद से शुक्रवार सुबह पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों को सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। मजिस्ट्रेट ने पूछताछ करने के बाद उनको परिजनों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


जवाहरनगर की रहने वाली 15 और 16 वर्ष उम्र की दो किशोरियां घर से बृहस्पतिवार को लापता हो गई। परिवार के लोगों की खोजबीन के बावजूद उनका पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर बनभूलपुरा पुलिस ने उनके दो आशिकों को पकड़कर पूछताछ  की। दोनों ने बताया कि वे लापता किशोरियों से प्यार करते हैं।

 पुलिस ने दोनों को पकड़ने के लिए आशिकों से फोन कराया। पुलिस की इस योजना से दोनों मुरादाबाद से बनभूलपुरा चली आई। पुलिस ने दोनों को थाने के समीप पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछने पर दोनों का कहना था कि वे किसी महिला के बहकावे में आकर चली गई थी।  पुलिस ने दोनों को सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। मजिस्ट्रेट के आदेश पर दोनों अपने माता पिता के साथ चली गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed