{"_id":"68bb445ccc56b04aa407be2a","slug":"as-soon-as-we-descended-into-the-depths-mother-nanda-sunanda-were-seated-in-the-sky-of-devotion-nainital-news-c-238-1-ntl1003-118208-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: गहराई में उतरते ही श्रद्धा के आकाश पर विराजीं मां नंदा-सुनंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: गहराई में उतरते ही श्रद्धा के आकाश पर विराजीं मां नंदा-सुनंदा
Sat, 06 Sep 2025 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
मल्लीताल में नंदा सुनंदा के डोले को भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं का तांता
नैनीताल। श्रद्धालुओं के लिए यह एक भावुक क्षण था जो उन्हें वर्ष में एक बार मां नंदा-सुनंदा नौ दिनों तक दर्शनों के रूप में मिलता है। कदली वृक्षों को लाकर उन्हें मां का आकार देने के बाद उनकी पूजा अर्चना के बाद वह पल आता है जब भक्तजन मां नंदा-सुनंदा को पूरे नगर में घुमाकर विदाई देते हैं। शुक्रवार को ऐसा ही पल था जब मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों को सरोवर में विसर्जित कर दिया गया। मां की मूर्तियां जब झील की गहराइयों में उतर रही थीं तो भक्तों के श्रद्धा का सैलाब आसमान पर था। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप, नृत्य करते छोलिया कलाकार और वादियों में जयघोष की गूंज की बीच शुक्रवार को मां नंदा-सुनंदा की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान नगर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा और लोगों ने जगह-जगह डोले पर पुष्प वर्षा कर मैया से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शहर भ्रमण के बाद देर शाम ठंडी सड़क के पास मूर्तियों को विसर्जित कर मां नंदा-सुनंदा को विदाई दी गई। इसी के साथ नौ दिनी नंदा महोत्सव का पारायण हुआ।
मां नयना देवी मंदिर में शुक्रवार सुबह पूर्व दर्जा राज्य मंत्री मोहन गिरी गोस्वामी और रजत साह पत्नियों के साथ पूजन किया। पूजा और भोग के बाद जयकारे के साथ मैया का डोला उठाया गया। सबसे पहले डोले ने मां नयना देवी मंदिर की परिक्रमा की। इसके बाद विभिन्न देवी देवताओं के दर्शन के बाद डोले के मंदिर से बाहर निकाला गया।
मस्जिद तिराहा, आर्यसमाज, पंत पार्क, लोअर मालरोड, तल्लीताल डांठ, बाजार, वैष्णोदेवी मंदिर से होते हुए डोला वापस मालरोड से चीना बाबा व मल्लीताल बाजार घुमाया गया। डोला जिस रास्ते गुजरा वहां मानों सब कुछ ठहर गया। लोग मां नंदा-सुनंदा के दर्शन पाने के लिए उत्सुक दिखे। नगर भ्रमण के बाद डोले को नयना मंदिर के समीप से ठंडी सड़क ले जाया गया। यहां गोलू देव मंंदिर के समक्ष मूर्तियों को झील में विसर्जित कर दिया गया। इस दौरान आयुक्त दीपक रावत, विधायक सरिता आर्य, मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ अनिल कपूर, व्यापार मंडल तल्लीताल अध्यक्ष मारुति साह भी पहुंचे।
विज्ञापन
कैंसर, साइबर क्राइम पर जागरूकता
शुक्रवार सुबह हुए सीधे प्रसारण में पिंक लेडी आशा शर्मा ने कैंसर, सीओ सुमित पांडे ने साइबर क्राइम, डिजिटल अरेस्ट पर पर अपनी बात रखी। एडीएम शैलेंद्र नेगी, मेला अधिकारी केएन गोस्वामी, कैंची एसडी एम मोनिका, डॉ. अनिल कपूर ने लोगों को मेले की बधाई दी।
लखिया भूत रहा आकर्षण
इस वर्ष नंदा देवी महोत्सव में लाखिया भूत विशेष आकर्षण रहा। पर्यटन विभाग की ओर से पिथौरागढ़ से विशेष टीम को बुलाया गया था। महादेव अखाड़ा ग्रुप रामनगर के कलाकारों ने तलवारबाजी, बजेठी, मुंह से आग निकालने सरीखे आकर्षक करतब किए। छोलिया दलों के संगीत की धुनों पर भी लोग नृत्य करते देखे गए। मातृ शक्ति की झोड़े क्रेंद्र प्रस्तुति भी भावविभोर करने वाली रही।
विभिन्न स्थानों पर पूजन व भंडारा
शोभायात्रा के दौरान शारदा संघ, तल्लीताल क्रांति चौक, नया बाजार वैष्णो देवी, चीना बाबा, राम सेवक सभा, गोलू मंदिर में विशेष पूजन किया गया। इसके अलावा 15 से अधिक जगह भंडारे का आयोजन किया गया था। । सौहार्द का संदेश देते हुए मुस्लिम सिया समुदाय ने तल्लीताल तथ मोहर्रम कमेटी ने मल्लीताल में श्रद्धालुओं को जलपान कराया। इसमें सलमान जाफरी, इंमरान, जफर, फरहान, रेहान, जाकिर आदि रहे।
पालिकाध्यक्ष ने संभाला कूड़ा प्रबंधन का मोर्चा
नगर पालिकाध्यक्ष बीते कई दशकों से मां नंदा सुनंदा के डोले में प्रसाद वितरण वाहन में बैठकर प्रसाद बांटती थी। इस वर्ष वह डोले के सबसे पीछे पालिकाध्यक्ष के वाहन में बैठी थी। उनके ठीक पीछे कूड़े की गाड़ी थी। वाहनों से लगातार लोगों से कूड़ा वाहन में डालने की अपील की जा रही थी। अध्यक्ष के निर्देश पर बाद में सफाई कर्मचारी सफाई करते भी देखे गए।
सफलता में ये जुटे रहे
संरक्षक गिरीश जोशी, अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, मुकेश जोशी, देवेंद्र लाल साह, भुवन बिष्ट, अशोक साह, बिमल चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, विमल साह, मोहित लाल साह, राजेंद्र लाल साह, डॉ. मोहित सनवाल, दिनेश भट्ट, ललित साह, घनश्याम लाल साह, दीपक साह, राजेश साह, कैलाश जोशी, राहुल जोशी, हीरा रावत, मंजू रौतेला, भीम सिंह कार्की, मुकुल जोशी, प्रो. ललित तिवारी, हेमंत बिष्ट, नवीन पांडे आदि जुटे रहे।
भीड़ बढ़ी तो रोडवेज की बसें पड़ीं कम
नैनीताल। मेले के दौरान यात्रियों की भीड़ बढ़ी तो तल्लीताल बस स्टेशन पर बसें कम पड़ गईं। नैनीताल से हल्द्वानी जाने वाली बसों में सीट के के लिए यात्रियों में मारामारी रही। दोपहर में हल्द्वानी व भवाली की ओर जाने वाली बसें खचाखच भरीं थीं। लोग कई घंटों तक स्टेशन पर बसों का इंतजार करते रहे। रोडवेज प्रबंधन ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर बसों के फेरे बढ़ाए। बसों ने कुल 100 से अधिक फेरे लगाए लेकिन भीड़ के सामने रोडवेज की यह व्यवस्था बौनी साबित हुई। इसके चलते टैक्सी चालकों ने अच्छी कमाई की। एसएसआई डीएन जोशी ने बताया अन्य दिनों कम यात्री आ रहे थे। शुक्रवार को यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाए गए। इसके अलावा 10 उत्तराखंड परिवहन निगम के टेंपो ट्रेवलर संचालित किए गए।