फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Arya's husband, former legislator allowed outside line

पूर्व विधायक रेखा आर्या के पति को बाहर जाने की अनुमति

Thu, 11 Aug 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। Updated Thu, 11 Aug 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने धोखाधड़ी के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई के बाद सोमेश्वर की पूर्व विधायक रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को इलाज के लिए दिल्ली जाने की सशर्त अनुमति दे दी है। न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी की एकलपीठ ने अपने आदेश में कहा कि याची को शुक्रवार को पहले किच्छा में आईओ के समक्ष पेश होना होगा और जांच में सहयोग करने के बाद ही बाहर जाने की इजाजत है। 
विज्ञापन


बता दें कि गिरधारी खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट के आदेश के क्रम में याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में इलाज के लिए दिल्ली जाने की अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन


इस मामले में पूर्व में दायर याचिका में कहा गया था कि 26 जुलाई 2016 को किच्छा हल्द्वानी निवासी सुंदर सिंह बिष्ट ने गिरधारी लाल साहू के खिलाफ एफआईआर लिखाई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि प्रार्थी के नाम ग्राम चुटकी देवरिया में खसरा संख्या 107 की भूमि की रजिस्ट्री करने के लिए याचिकाकर्ता जीएल साहू  के साथ इकरारनामा हुआ, लेकिन बाद में याचिकाकर्ता ने जमीन की रजिस्ट्री शिकायतकर्ता सुंदर सिंह के  नाम करने के बजाय एक अन्य व्यक्ति महेंद्र सिंह के नाम कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में कोर्ट ने याचिकाकर्ता की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए उसे आदेशित किया था कि यदि वह उत्तराखंड से बाहर जाएगा जो उसे कोर्ट से अनुमति लेनी होगी। इस आदेेश के क्रम में उसने बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। 

----------
सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट पहुंची रेखा आर्या
नैनीताल। सोमेश्वर की पूर्व विधायक रेखा आर्या ने अपने व अपने पति की सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस प्रकरण पर आज सुनवाई संभव है। याचिका में कहा है कि उन्होंने अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा के लिए महिला आयोग व राष्ट्रपति को भी पत्र भेजा है। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि उनके खिलाफ किच्छा थाने में फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उन्हें जानमाल का खतरा है। याचिका में मुख्यमंत्री व अन्य लोगों से स्वयं व उसके पति को  जानमाल का खतरा बताया है। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed