फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Arunodaya Sanstha honored senior citizens

Nainital News: अरुणोदय संस्था ने किया वरिष्ठजनों का सम्मान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Arunodaya Sanstha honored senior citizens
हल्द्वानी। अरुणोदय संस्था नवाबी रोड का वार्षिकोत्सव अरुणोदय धर्मशाला में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि मेयर गजराज सिंह बिष्ट, संस्थाध्यक्ष डीके पलड़िया, न्यास के अध्यक्ष जीवन सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने अरुणोदय संस्था के समाज हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस मौके पर पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. पीसी बाराकोटी, पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल पंत, सेवानिवृत्त आईएएस कृष्ण आर्य, नवीन चंद्र तिवारी को समाज में सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। विभिन्न विद्यालयों के 12 निर्धन-मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के चेक भी प्रदान किए गए। डाॅ. गुंजन जोशी, इंदु बिष्ट और डॉ. रिफाजिया खातून के नेतृत्व में नन्हे-मुन्हे बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अध्यक्ष डीके पलड़िया, संस्थापक सदस्य जीडी सती ने संस्था के विकास की जानकारी दी। संचालन संस्था के उपाध्यक्ष बिपिन चंद्र पांडे ने किया।इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष पुष्पलता जोशी, जितेंद्र रौतेला, विनायक जीवन चंद्र जोशी, जगदीश चंद्र बेलवाल, पीतांबर दत्त तिवारी, महामंत्री लतेश मोहन, कोषाध्यक्ष एमबी जोशी, राजकुमार केसरवानी, डाॅ. दीपा कांडपाल, रोहित केसरवानी, बीबी जोशी, हुकुम सिंह राणा समेत कई लोग मौजूद रहे
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed