{"_id":"595fea604f1c1bd42e8b47a9","slug":"arrested-in-ramnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में एसडीओ के अपहरण के दो आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में एसडीओ के अपहरण के दो आरोपी पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। पुलिस ने वन विभाग के एसडीओ के अपहरण के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पांच अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।तराई पश्चिमी वन प्रभाग के एसडीओ कलम सिंह बिष्ट ने तीन जून की रात मालधनचौड़ क्षेत्र से अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी थी।
विज्ञापन
इसके विरोध में खनन माफिया ने एसडीओ समेत दो अन्य स्टाफ का सरकारी गाड़ी से ही अपहरण कर लिया था। इस दौरान माफिया जब्त किया गया ट्रैक्टर छुड़ाने के लिए एसडीओ को मजबूर कर रहे थे लेकिन इसी बीच एसडीओ का ड्राइवर गाड़ी से कूदकर धान के खेत में भाग गया था।
विज्ञापन
इससे घबराए अपहर्ता एसडीओ को तुमड़िया डाम क्षेत्र में छोड़कर चले गए थे। चार जून को एसडीओ ने एसडीएम को भी राजस्व जमीन पर खनन के स्टॉक का निरीक्षण कराया था। एसडीओ ने कोतवाली में पुलिस को सात आरोपियों के खिलाफ तहरीर सौंपी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने शुक्रवार को मालधन नंबर दो से दो आरोपियाें को गिरफ्तार किया। इनमें जसपुर क्षेत्र के ग्राम टांडा थाना कुंडा निवासी अमरीक सिंह और चंद्रनगर मालधन नंबर एक निवासी संजय कुमार उर्फ बंटी शामिल हैं। उनका धारा 147, 332, 341, 427 आईपीसी के तहत चालान किया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।