फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Are restless Pradesh village

छटपटा रहे हैं प्रदेश के गांव

Sun, 16 Oct 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Sun, 16 Oct 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Are restless Pradesh village
Cyclonic storm in uttarakhand - फोटो : amar ujala

हम (हिमालय यूनिटी मिशन) की अब तक की गांव बचाओ यात्रा से यह साबित हो रहा है कि गढ़वाल के गांव पलायन, नशा, फसलों का सही दाम न मिलने, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। विकास का एक ऐसा मॉडल है, जिसके केंद्र में गांव है ही नहीं।

विज्ञापन


यात्रा का अनुभव लोगों की नाराजगी और हताशा के बीच में उपज रहे आक्रोश को अभिव्यक्त कर रहा है। यात्रा की पहली बैठक रविवार को गदरपुर में है। कुमाऊं के गांवों की पड़ताल के साथ 22 अक्तूबर तक हम की यात्री जारी रहेगी।
विज्ञापन


हम की यात्रा की अब तक की समीक्षा के मुताबिक यात्रा देहरादून जिले के विकासनगर के 138 गांवों के जनसंवाद से 15 सितंबर से शुरू हुई। पहले पड़ाव में ही रिखाड़ गांव के लोगों ने गांव में पानी की किल्लत बताई और कहा कि फसलों का सही दाम नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन अक्टूबर को चकराता में 47 गांवों के प्रतिनिधियों ने जौनसार में पलायन, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव, बदहाल सिंचाई और परिवहन व्यवस्था का नजारा सामने रखा। चार अक्तूबर को मसूरी में हुई जनसभा में सामने आया कि वन पंचायतें भी बदहाल हैं।

पांच अक्तूूबर को चंबा में हुई सभा में गांव के लोग गांवों पर शहर के विकास का माडल थोपने से गुस्से में नजर आए। मखलोगी गांव में 46 परिवार पलायन कर गए।

उत्तरकाशी में 47 गांवों से आए लोगों ने बताया कि 88 गांवों को संकट में है। चाकौन गांव के विजय पंवार के मुताबिक 40 साल से पुल न बनने से लोग 10 किलोमीटर का चक्कर लगा रहे हैं। आठ अक्तूबर को कर्णप्रयाग पहुंचे गांव बचाओ दल को पता लगा कि डिडोली गांव के चार गांवों को राशन लेने के लिए चार किलोमीटर तक का सफर तय करना होता है।


15 गांवों के केंद्र नौटी के लोग साधारण से इलाज के लिए 25 किलोमीटर दूर जा रहे हैं। दस अक्तूबर को पौड़ी और इसके बाद लैंसडाउन में पलायन और वन अधिनियम का मुद्दा उठा। अब यात्रा कुमाऊं में है। हम का इरादा इस मंडल में भी गांवों की पड़ताल कर इन सब समस्याओं का समाधान गांवों के बीच से ही निकालने का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed