{"_id":"664552252c1de8a61e03c2a4","slug":"arbitrary-notice-pasted-for-premature-closure-of-free-medicine-counter-haldwani-news-c-337-1-shld1032-109655-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमानी: निशुल्क दवा काउंटर समय से पहले बंद करने का नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमानी: निशुल्क दवा काउंटर समय से पहले बंद करने का नोटिस चस्पा
विज्ञापन
सुशीला तिवारी अस्पताल के औषधि वितरण कक्ष के बाहर लगा नोटिस।
हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े अस्पताल एसटीएच में मनमानी की मार मरीजों पर पड़ रही है। अस्पताल में निशुल्क दवा काउंटर को समय से पहले बंद करने के कारण मरीजों को बाहर से महंगी दवा खरीदनी पड़ रही है। बाकायदा समय से पहले बंदी का नोटिस तक चस्पा कर दिया गया है। जिम्मेदार नोटिस से अंजान हैं और कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
सुशीला तिवारी अस्पताल में ओपीडी पंजीकरण का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक है। डॉक्टरों का ओपीडी में बैठने का समय सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक है। नियमानुसार औषधि वितरण कक्ष भी तभी तक खुला रहना चाहिए, जब तक ओपीडी चलती है। पर अस्पताल के औषधि वितरण कक्ष के बाहर मरीजों के लिए दवा लेने का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे का मनामना नोटिस चस्पा कर दिया गया है। ऐसे में ढाई बजे बाद पहुंचने वाले मरीजों को बिना दवा लिए लौटना पड़ रहा है। इधर, जिम्मेदार इस नोटिस के बाबत जानकारी से इनकार कर रहे हैं।
मामले की जानकारी लेकर संबंधित नोटिस को हटाने का निर्देश दिया जाएगा। एमएस या सक्षम अधिकारी के हस्ताक्षर के बगैर नियम बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। -
विज्ञापन
डॉ. अरुण जोशी, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी।