फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Approval of the rules of Mahadevi Nirmanpeeth

महादेवी सृजनपीठ की नियमावली का अनुमोदन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
Approval of the rules of Mahadevi Nirmanpeeth
नैनीताल के कुमाऊं विश्वविद्यालय में कार्यकारी परिषद की बैठक में मौजूद कुलपति प्रो. एनके जोशी। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की कार्य परिषद् की बैठक में पिछली कार्य परिषद बैठक की कार्यवाही का अनुमोदन किया गया। इसके अलावा परीक्षा समिति एवं क्रीड़ा समिति, राजकीय एवं निजी संस्थानों की अस्थायी संबद्धता के लिए प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। महादेवी सृजन पीठ के लिए बनी नियमावली का भी अनुमोदन किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में कुलपति प्रो. एनके जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अलग-अलग विभागों के 86 विद्यार्थियों को शोध उपाधि प्रदान की गई। डीएसबी परिसर के प्रॉक्टर बोर्ड का एक वर्ष के लिए सेवा विस्तार किया गया। सुप्रीम कोर्ट से आदेश पाने वाले पांच प्राध्यापकों के सत्रांत लाभ का अनुमोदन किया गया। आयुष्मान भारत, अटल भारत, आयुष्मान उत्तराखंड योजना को विश्वविद्यालय में लागू किए जाने के लिए जो पत्र शासन को प्रेषित किया गया था उनका भी अनुमोदन किया गया।
विज्ञापन

हमारा प्रयास सर्वश्रेष्ठ करने का: कुलपति
नैनीताल। कुलपति प्रो. एनके जोशी ने कहा कि कोविड-19 का दौर हम सभी के लिए कठिन है क्योंकि हम एक वैश्विक महामारी के बीच में हैं, इसके बावजूद हमारा प्रयास सर्वश्रेष्ठ करने का है। भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए विश्वविद्यालय सजगता एवं सक्षमता के साथ पूर्ण डिजिटाइजेशन की और सशक्त अग्रसर है। वर्तमान में प्रवेश प्रक्रिया, एडमिशन मेरिट लिस्ट, परीक्षा संचालन, परिणामों की घोषणा, डिजिटल डिग्री, स्टूडेंट फीड बैक, शिकायत निवारण (स्टूडेंट ग्रिवेंस) का कार्य ऑनलाइन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed