फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Annual festival of Saraswati Shishu Mandir celebrated with pomp

धूमधाम के साथ मनाया गया सरस्वती शिशु मंदिर का वार्षिकोत्सव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Annual festival of Saraswati Shishu Mandir celebrated with pomp
नैनीताल में सरस्वती शिशु मंदिर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। सरस्वती शिशु मंदिर और नरेंद्र अजय साह सरस्वती विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन

राज्य अतिथि गृह के शैले हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने दीप जलाकर किया। उन्होंनेे सरस्वती शिशु मंदिर और नरेंद्र अजय साह सरस्वती विद्या मंदिर के पठन पाठन और अनुशासन की प्रशंसा की। उन्होंने विद्यालय में विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को भी शामिल होना था लेकिन व्यस्तता के चलते वह यहां नहीं पहुंच सके अलबत्ता उन्होंने विद्यालय को भेजे अपने संदेश में विद्यालय के विकास के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इससे पूर्व स्कूली बच्चों ने वंदना, स्वागत गीत, कुमाऊंनी गीत पर नृत्य, शिशु नृत्य, शारीरिक प्रदर्शन, आसामी नृत्य समेत कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक समिति के व्यवस्थापक कामेश्वर प्रसाद काला, जिला प्रचारक कमल, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय अरोड़ा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य मदन सिंह जलाल, संकुल प्रमुख मनोहर, प्रधानाचार्य विजय पांडे, हरीश सिंह मेहरा, तेज सिंह व भास्कर मर्तोलिया समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed