फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Anil II in the battle rhythm tone Bhawali

सुर ताल संग्राम में भवाली के अनिल द्वितीय

Fri, 19 Aug 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,भवाली (नैनीताल)।
अमर उजाला ब्यूरो,भवाली (नैनीताल)। Updated Fri, 19 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Anil II in the battle rhythm tone Bhawali
अन‌िल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हिम्मतपुर ल्वेशाल (घोड़ाखाल) निवासी अनिल कुमार आर्य ने पिछले दिनों मुंबई में आयोजित उत्तराखंड सुर ताल संग्राम सीजन-2 में द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनिल की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हिम्मतपुर ल्वेशाल निवासी अनिल कुमार आर्य ने 13 अगस्त को मुंबई में आयोजित ग्रांड फिनाले में फोक नृत्य में हीपोप और वेस्टर्न को मिलाकर सुर ताल संग्राम में नृत्य प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल ने उसे इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान दिया।
विज्ञापन


इससे पूर्व अनिल ने जीबी पंत इंटर कालेज और नंदा देवी महोत्सव समिति के मंच से नृत्य प्रदर्शन शुरू किया।  बाद में अनिल ने उत्तराखंड के प्रसिद्ध नंदा देवी महोत्सव, डीएसबी परिसर में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम स्पर्श और गूंज में अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाया। अनिल की प्रतिभा को आगे बढ़ाने में केआर म्यूजिकल उत्तराखंड बेस्ट टेलेंट शो टीम के राजेंद्र चौहान और कल्पना ने खासा सहयोग प्रदान किया। अनिल की इस उपलब्धि से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed