नैनीताल: मनपसंद विषय नहीं मिलने से छात्र-छात्राएं परेशान, कुमाऊं विवि के कॉलेजों में फंसे विद्यार्थी
हल्द्वानी के मोतीराम बाबूराम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी विषय आवंटन को लेकर बेहद परेशान हैं। छात्रों का आरोप है कि उन्हें उनकी रुचि के अनुसार मुख्य विषय नहीं दिए जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध हल्द्वानी के मोतीराम बाबूराम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (एमबीपीजी कॉलेज) में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी विषय आवंटन को लेकर बेहद परेशान हैं। कॉलेज में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का आरोप है कि उन्हें उनकी रुचि और इच्छा के अनुसार मुख्य विषय नहीं मिल पा रहे हैं।
विद्यार्थियों का कहना है कि वे स्नातक स्तर पर राजनीति विज्ञान और इतिहास जैसे विषयों को मुख्य विषय के रूप में पढ़ना चाहते हैं। इसके विपरीत, कॉलेज काउंसलिंग के दौरान उन्हें अन्य विषय आवंटित किए जा रहे हैं जिसमें उनकी रुचि नहीं है।
छात्रों का तर्क है कि विवि की ओर से प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथियां तो लगातार बढ़ाई जा रही हैं लेकिन महाविद्यालयों में पसंदीदा विषयों की सीटें पहले ही फुल हो चुकी हैं। अकेले हल्द्वानी में ही एक हजार से अधिक विद्यार्थी हैं जिन्हें उनके मनपसंद विषय नहीं मिल पा रहे हैं।
वहीं, विश्वविद्यालय से संबद्ध काशीपुर महाविद्यालय समेत अन्य महाविद्यालयों में भी इसी तरह के कई मामले सामने आए हैं जिससे विद्यार्थियों के सामने करियर और पढ़ाई को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।
मामले को लेकर कुछ छात्रनेता विश्वविद्यालय पहुंचे थे, उन्हें बताया गया कि यह विवि के स्तर का मामला नहीं है। इस संबंध में महाविद्यालय को अपने स्तर पर देखने के लिए कहा गया है। संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य को जानकारी दे दी गई है।
- डॉ. नंदन बिष्ट, उप परीक्षा नियंत्रक, कुविवि