{"_id":"696aabf1f145c90e5c0be160","slug":"anger-over-the-failure-to-impose-a-complete-ban-on-retail-trade-haldwani-news-c-337-1-ha11015-129274-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: खुदरा व्यापार पर पूरी तरह प्रतिबंध नहीं लगने पर नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: खुदरा व्यापार पर पूरी तरह प्रतिबंध नहीं लगने पर नाराजगी
Sat, 17 Jan 2026 02:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। मंडी के व्यापारियों ने अपनी 12 सूत्री मांगों के लिए विपणन बोर्ड के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू और मंडी सचिव दिग्विजय सिंह देव से मुलाकात की। शुक्रवार को मंडी समिति कार्यालय में हुई बैठक में व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन के बावजूद खुदरा व्यापार पर पूरी तरह प्रतिबंध नहीं लगने पर नाराजगी जताई।
आलू-आढ़ती व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में सचिन और मंडी अध्यक्ष से वार्ता की गई। इसमें कार्रवाई के लिए दिए गए 15 दिनों के समय पर चर्चा हुई। उन्होंने फुटकर व्यापारियों को मंडी परिषद के बगल में बनाए गए बाईपास क्षेत्र में नगर निगम की ओर से विकसित वेंडर जोन या शनि बाजार मैदान में स्थानांतरित करने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि सचिव की ओर से आश्वासन दिया गया है कि फुटकर व्यापारियों को कहां स्थापित किया जाना है, इस पर कोई भी कार्रवाई व्यापारियों की सहमति के बिना नहीं की जाएगी। मटका व्यापार पर प्रतिबंध लगाने का काम किया जाएगा।