{"_id":"68eeb6b04000ef0a7d0d13ad","slug":"anganwadi-center-shifted-from-dilapidated-building-to-rented-building-nainital-news-c-238-1-shld1020-119360-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जर्जर भवन से आंगनबाड़ी केंद्र को किराये के भवन में शिफ्ट किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जर्जर भवन से आंगनबाड़ी केंद्र को किराये के भवन में शिफ्ट किया
Wed, 15 Oct 2025 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। समीपवर्ती बल्दियाखान क्षेत्र में जर्जर भवन में आंगनबाड़ी के संचालन पर लोगों की नाराजगी के बाद प्रशासन जागा। एसडीएम के निर्देश के बाद बल्दियाखान में ही किराये का भवन तलाशने के बाद आंगनबाड़ी को वहां शिफ्ट कर दिया गया है।
बता दें कि बल्दियाखान क्षेत्र में स्थित बंद व जर्जर प्राथमिक पाठशाला में संचालित आंगनबाड़ी के संचालन का वीडियो बनाकर अधिवक्ता सुभाष जोशी ने सोशल मीडिया पर डाला था। अमर उजाला ने इस खबर को प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेकर प्रशासन ने उक्त भवन से आंगनबाड़ी केंद्र हटाने के निर्देश दिए। एसडीएम नवाजिश खलिक ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद बल्दियाखान में ही किराये के भवन में आंगनबाड़ी को शिफ्ट कर दिया है। संवाद