{"_id":"5774235e4f1c1bd26b79acb3","slug":"and-became-as-birbal-almora","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और जब अल्मोड़ा की रूप बन गईं बीरबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...और जब अल्मोड़ा की रूप बन गईं बीरबल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Thu, 30 Jun 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
बीरबल के रोल में अल्मोड़ा की रूप
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा निवासी अभिनेत्री रूप दुर्गापाल धारावाहिक ‘अकबर-बीरबल’ में बीरबल की भूमिका निभाती नजर आएंगी। यह पहली बार है जब कोई अभिनेत्री धारावाहिक में मेल किरदार निभाती नजर आएंगी।
धारावाहिक ‘बालिका’ वधू में ‘सांची’ और ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ में ‘नताशा गुजराल’ का मार्डन रोल निभाने के बाद रूप के लिए ‘बीरबल’ का किरदार एक चैलेंज है।
अमर उजाला से बातचीत में अभिनेत्री रूप दुर्गापाल ने बताया कि बिल्कुल एक अभिनेत्री के लिए मेल कैरेक्टर प्ले करना वाकई में एक बड़ा चैलेंज है। इसी चैलेंज को देखते हुए मैने यह रोल भी एक्सेप्ट किया है। उन्होंने बताया कि दरअसल अकबर-बीरबल में अब बीरबल का किरदार एक अभिनेता ही निभा रहे थे, लेकिन धारावाहिक में टिवस्ट लाने के लिए बीरबल एक जादू के चलते लड़की बन जाता है।
विज्ञापन
इस लड़की का किरदार ही मैं निभा रही हूं। शुक्रवार को यह एपीसोड प्रसारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह मेरे लिए एक बिल्कुल नया अनुभव है। बीरबल कैसे एक्टिंग करता है, बीरबल कैसे चलते है, यह देखने के लिए आजकल मैं धारावाहिक की पूरी शूटिंग देख रही हूं। यह एक कॉमेडी शो है। मैं पहली बार एक आदमी का किरदार निभा रही हूं, जो मेरे लिए एक मजेदार अनुभव है। रूप दुर्गापाल इससे पहले ‘बालिका वधू’, ‘अकबर-बीरबल’, ‘बालवीर’, ‘सीआईडी’, ‘स्वरागिनी’ और ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ में काम कर चुकी हैं।