फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   An uncontrolled truck loaded with minerals hit six vehicles on the highway.

Nainital News: उपखनिज से भरे अनियंत्रित हाईवा ने हाईवे पर छह वाहनों को मारी टक्कर

Sat, 14 Feb 2026 02:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 14 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
An uncontrolled truck loaded with minerals hit six vehicles on the highway.
लालकुआं। स्टोन क्रशर से उपखनिज सामग्री लेकर आ रहे नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा किमी के दायरे में छह वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। अवंतिका कुंज देवी मंदिर के सामने ऑटो में सवार बजरी कंपनी निवासी देवकीनंदन पंत मामूली रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम हल्द्वानी की ओर से खनन सामग्री लेकर आ रहा 10 टायरा ट्रक जैसे ही अवंतिका कुंज देवी मंदिर के सामने पहुंचा था कि ट्रक के आगे चल रहे ऑटो को ट्रक ने साइड मार दी जिसके चलते ऑटो में बैठे बजरी कंपनी निवासी देवकीनंदन पंत मामूली रूप से जख्मी हो गए और अन्य किसी को चोट नहीं आई। इस दौरान ट्रक जैसे ही आगे बढ़ा फ्लाइओवर के ऊपर ट्रक ने एक स्कॉर्पियो कार को टक्कर मार दी जिसमें कार का एक टायर फट गया। आगे चलकर ट्रक ने एक कार और हाट बाजार के सामने टाटा की चारपहिया और एक बुलेट को टक्कर मार दी। इससे मौके पर खलबली रही। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई लेकिन कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इसी दौरान आसपास खड़े लोगों ने उक्त ट्रक को रुकवा कर चालक को उतारकर पीट दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक नशे में धुत्त था। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंचे लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट ने चालक को हिरासत में लेने के बाद ट्रक को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed