{"_id":"66a97d11eafd6b15e60d2806","slug":"an-old-woman-from-gularbhoj-who-was-on-a-religious-trip-died-in-the-train-kitchha-news-c-237-1-shld1013-101761-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: धार्मिक यात्रा पर निकली गुलरभोज की वृद्धा की ट्रेन में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: धार्मिक यात्रा पर निकली गुलरभोज की वृद्धा की ट्रेन में मौत
Wed, 31 Jul 2024 05:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 31 Jul 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। अपने बेटा और बेटी के साथ धार्मिक यात्रा पर निकली गूलरभोज निवासी एक वृद्धा की ट्रेन में मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गूलरभोज निवासी बसंती मंडल (60) पत्नी निरंजन मंडल अपने बेटे बाबू के साथ मनोना धाम बदायूं जा रही थीं। सुबह छह बजे घर से निकलने बाद में वे कासगंज वाली ट्रेन संख्या 05335 पर बैठे। बेटी कल्पना ने ट्रेन में किच्छा स्टेशन से बैठना था। बाबू ने बताया कि पंतनगर स्टेशन तक उसकी मां ठीक थी। इस बीच वे अचानक अचेत हो गई। बाद में उसे किच्छा स्टेशन पर उतार लिया गया, जहां कल्पना इंतजार कर रही थी। सीएचसी में लाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर महिला एसआई नीलम मेहरा सीएचसी पहुंची और शव कब्जे में लिया। पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी है।